Blog

  • इंदौर में दूषित पानी से मौतों के 11 दिन बाद सरकार ने पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई एसओपी

    इंदौर में दूषित पानी से मौतों के 11 दिन बाद सरकार ने पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई एसओपी


    भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई मौतों के 11 दिन बादमध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रणाली के लिए मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी जारी की है। यह कदम पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करनेरिसाव रोकने और शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया है। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शुक्रवार देर रात इस एसओपी को जारी किया। इसके तहतशहरी क्षेत्रों में जल वितरण प्रणाली की नियमित जांच और अनुरक्षण की व्यवस्था की गई है।

    एसओपी के प्रमुख बिंदु

    सर्वेक्षण शहरी क्षेत्रों में जल वितरण प्रणाली का सात दिन में सर्वे किया जाएगा। पाइपलाइन का निरीक्षण 20 वर्ष से अधिक पुरानी पाइपलाइनों का चिन्हांकन करइन पाइपलाइनों से रिसाव को 48 घंटे के भीतर सुधारने की जिम्मेदारी तय की गई है। जल शोधन संयंत्र और टंकी की सफाई जल शोधन संयंत्रों और उच्च स्तरीय टंकियों की सफाई और निरीक्षण सात दिन के भीतर किया जाएगा।

    शिकायत निवारण शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सशक्त तंत्र स्थापित किया जाएगा। इस एसओपी को केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण अभियंत्रण संगठन द्वारा जारी मैन्युअल ऑन वाटर सप्लाई एंड ट्रीटमेंट और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के आधार पर तैयार किया गया है।

    जलापूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की कोशिश

    एसओपी के मुताबिकशहरी स्थानीय निकायों के लिए इसे अनिवार्य किया गया हैताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिले। जलापूर्ति प्रणाली की गुणवत्ता की नियमित जांचपुराने पाइपलाइनों के बदलाव और शोधन संयंत्रों की सफाई इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इस कदम को लेकर अधिकारियों का कहना है कि इससे पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा।

  • महिलाओं की अश्लील फोटोज बना रहा AI, सरकार ने चेतावनी

    महिलाओं की अश्लील फोटोज बना रहा AI, सरकार ने चेतावनी


    नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने एक्स को सख्त चेतावनी दी है। केंद्र ने कहा है कि ग्रोक एआई महिलाओं की अश्लील फोटो बना रहा है। इसलिए इन्हें तुरंत हटाया जाए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुख्य अनुपालन अधिकारी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा है कि ग्रोक की तत्काल व्यापक समीक्षा करें और अवैध सामग्री तक पहुंच को हटा दें या डिसेबल कर दें।

    क्यों जताई चिंता
    सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पत्र में कहा गया कि आपके द्वारा विकसित और एक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई सेवा ग्रोक का इस्तेमाल महिलाओं की अश्लील या अपमानजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने में हो रहा है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गलत चीजों को प्रकाशित करने या साझा करने के लिए किया जा रहा है। इससे महिलाओं आ अभद्र ढंग से अपमान हो रहा है।

    पत्र में आगे कहा गया है कि ऐसा व्यवहार प्लेटफॉर्म-स्तरीय सुरक्षा उपायों और सिस्टम की गंभीर विफलता को दर्शाता है। यह प्रासंगिक कानूनों के उल्लंघन में एआई तकनीक के गंभीर दुरुपयोग की तरह है।

    रिपोर्ट देने के लिए भी कहा
    मंत्रालय ने एक्स से तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है। नोटिस में खासकर ‘ग्रोक’ के दुरुपयोग से तैयार अश्लील, नग्न, आपत्तिजनक एवं यौन गतिविधियों को स्पष्ट रूप से दर्शाने वाली सामग्री के होस्टिंग, निर्माण, प्रकाशन, प्रसारण, साझा करने या अपलोड करने पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है।

    हो सकती है कानूनी कार्रवाई
    मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि निर्धारित वैधानिक प्रावधानों का पालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसा होने पर मंच, उसके जिम्मेदार अधिकारियों तथा कानून का उल्लंघन करने वाले उपयोगकर्ताओं के खिलाफ बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    आदेश के मुताबिक, ऐसी स्थिति में कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, आईटी नियमों, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और अन्य लागू कानूनों के तहत की जाएगी.

  • राहुल गांधी की भारत विरोधी टोली; उमर खालिद को लेकर US सांसदों के पत्र पर BJP

    राहुल गांधी की भारत विरोधी टोली; उमर खालिद को लेकर US सांसदों के पत्र पर BJP

    नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद उमर खालिद के समर्थन में अमेरिका के आठ सांसदों ने आवाज उठाई है। अमेरिका में विपक्ष में बैठी डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ सांसदों ने यह पत्र अमेरिका में मौजूद भारत के राजदूत को सौंपा। अब इस पत्र को लेकर भारत में राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा की तरफ पत्र लिखने वाली एक सांसद जेनिस शाकोव्स्की और राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा गया कि यह राहुल की भारत विरोधी टोली है।
    2024 में हुई इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि यह लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के भारत विरोधी रुख का सबूत है।

    भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर राहुल गांधी और शाकोव्स्की और इल्हान उमर के साथ एक तस्वीर साझा की। गौरतलब है कि इल्हान उमर का भारत विरोधी रुख लगातार चर्चा में बना रहता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भंडारी ने लिखा, “जब भी विदेशों में भारत-विरोधी बातें फैलाई जाती हैं, तो एक नाम बार-बार सामने आता है… जो लोग भारत को कमजोर करना चाहते हैं, उसकी चुनी हुई सरकार को बदनाम करना चाहते हैं और उसके आतंकवाद-विरोधी कानूनों को कमजोर करना चाहते हैं, वे सब उसके इर्द-गिर्द इकट्ठा होते हैं।” हालांकि, इस दावे पर अभी तक कांग्रेस या राहुल गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    सोशल मीडिया साइट पर लिखे अपने पोस्ट में भंडारी ने दावा किया कि 2024 में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान वह भारत विरोदी इल्हान उमर और शाकोव्स्की से मिले थे। इस दौरान उन्होंने इल्हान के साथ एक बिल पर भी चर्चा की थी। यह बिल विश्व में इस्लामोफोबिया की निगरानी और उससे निपटने तथा संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए एक कार्यालय के गठन का प्रस्ताव था।

    राहुल गांधी पर साजिश का आरोप लगाते हुए भंडारी ने कहा कि उनकी टोली नए तरीके से काम करती है।

    उदाहरण देते हुए कहा कि 2024 में जेन शाकोवस्की और राहुल गांधी अमेरिका में मिलते हैं, इस मुलाकात में उनके साथ भारत विरोधी इल्हान भी शामिल होती है। इसके बाद जनवरी 2025 में इल्हान इंटरनेशनल स्तर पर इस्लामोफोबिया से मुकाबला करने का अधिनियम पेश करती हैं, जिसमें भारत को बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

    2026 की जनवरी में वही जेन शकाव्स्की भारत सरकार को पत्र लिखकर उमर खालिद की रिहाई और केस को लेकर अपनी चिंता जताती हैं। याद रखिए उसी उमर खालिद पर जो कि दंगों के गंभीर आरोपों के चलते जेल में बंद है।
    अमेरिकी सांसदों ने क्या लिखा?

    डेमोक्रेटिक सांसद शाकोव्स्की और उनके आठ साथियों ने ने भारतीय राजदूत के माध्यम से सरकार को पत्र लिखकर उमर खालिद के मुकदमे को अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    इन सांसदों ने अपने पत्रों में कहा कि उमर खालिद के ऊपर जो आतंकवाद के आरोप लगाए गए हैं, उनके कोई ठोस सबूत नहीं है। इतना ही नहीं मानवाधिकार संगठनों की तरफ से की गई जांच में भी खालिद को आतंकवादी गतिविधि से जोड़ने वाली कोई लिंक नहीं मिली है।

    गौरतलब है कि इन आठ सांसदों के पहले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भी उमर खालिद को लेकर पत्र लिखा था।

  • तमिलनाडु में खौफनाक वारदात: अज्ञात लोगों ने 53 वर्षीय व्यक्ति और उनकी लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया

    तमिलनाडु में खौफनाक वारदात: अज्ञात लोगों ने 53 वर्षीय व्यक्ति और उनकी लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया


    नई दिल्ली । तिरुवनमलाई जिले के पक्कीरिपालयम गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैजहां अज्ञात लोगों ने 53 वर्षीय किसान पी शक्तिवेल और उनकी 40 वर्षीय लिव-इन पार्टनर एस अमृतम को झोपड़ी में बंद कर आग लगा दीजिससे दोनों की मौत हो गई। यह वारदात पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई हैक्योंकि हमलावरों का कोई सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है।

    पुलिस के मुताबिकघटना शनिवार सुबह की है जब गांव के लोगों ने झोपड़ी में आग लगने की सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीलेकिन शवों की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया। शवों की पहचान बाद में जांच के दौरान की गईऔर पता चला कि मृतक शक्तिवेल और अमृतम पिछले तीन सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

    हमलावरों की पहचान और जांच

    चेंगम के पुलिस इंस्पेक्टर एम सेल्वराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शक्तिवेल अपनी पत्नी एस तमिलारसी से तीन साल पहले अलग हो गए थे और अब वह बेंगलुरु में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। वहींअमृतम भी अपने पति से अलग हो चुकी थीं। दोनों के बीच पिछले तीन साल से संबंध थे और उनके भी दो बेटे और एक बेटी है।पुलिस ने दोनों के पूर्व जीवनसाथियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी हैऔर यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि क्या उनके पुराने रिश्तों का इस खौफनाक वारदात से कोई संबंध है।

    पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई

    पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गहन जांच कीजिसमें खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा हैलेकिन पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला है।पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच तेज कर दी है। गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ हैऔर लोग इस प्रकार की वारदात से डर गए हैं।

  • प्रेमिका ने नए साल पर प्रेमी को घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

    प्रेमिका ने नए साल पर प्रेमी को घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

    मुंबई। नए साल का जश्न मनाने का सपना लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे व्यक्ति को जिंदगी भर का दर्द मिला। यह घटना मुंबई की है। 31 दिसंबर की रात 25 वर्षीय शादीशुदा युवती ने 44 साल के शादीशुदा प्रेमी को मिलने बुलाया। बहाना था मिठाई देने का। आरोप है कि जब वह व्यक्ति मिलने पर पहुंचा युवती ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं, महिला फरार चल रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुटी है।

    पहले से था अफेयर
    शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला और पुरुष रिश्तेदार हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पीड़ित व्यक्ति के बहन की ननद है। दोनों के बीच पिछले छह-सात साल से अफेयर था।

    बताया जाता है कि वह पुरुष के ऊपर दबाव बना रही थी कि अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर ले। इसको लेकर उनके बीच अक्सर बहस होती थी। उसकी इन बातों से परेशान होकर व्यक्ति नवंबर 2025 में बिहार चला गया, जबकि वह 18 साल से सांताक्रूज में रह रहा था। हालांकि बिहार भागकर भी उसे निजात नहीं मिली और महिला उसे फोन पर लगातार धमकियां देती रहती थी।

    रात में किया कॉल
    19 दिसंबर को बिहार से मुंबई वापस आने के बाद व्यक्ति ने महिला से दूरी बना ली। साथ ही मिलना-जुलना भी बंद कर दिया। लेकिन 31 दिसंबर के रात के करीब 1.30 बजे, महिला ने पीड़ित व्यक्ति को अपने घर बुलाया।

    उसने कहा कि नए साल के मौके पर वह उसे मिठाई देना चाहती है। बताया जाता है कि जब वह महिला के घर पहुंचा तो उसने पैंट उतारने के लिए कहा। इसके बाद वह किचन में गई और सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाई। इसके बाद प्राइवेट पार्ट्स पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति को काफी चोटें आईं और खून बहने लगा। घायल हालत में ही व्यक्ति अपने घर पहुंचा, जहां उसके बेटे और दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों के मुताबिक जख्म काफी गहरा है और ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है।
  • देवकीनंदन ठाकुर द्वारा शाहरुख खान पर की गई टिप्पणी पर ऐक्शन ले सरकार: मौलाना राशिदी

    देवकीनंदन ठाकुर द्वारा शाहरुख खान पर की गई टिप्पणी पर ऐक्शन ले सरकार: मौलाना राशिदी


    नई दिल्‍ली। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद राशिदी ने भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बांग्लादेशी खिलाड़ी के चयन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर की गई टिप्पणियों के लिए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    मौलाना साजिद राशिदी ने कहा कि खेल और फिल्मों की कोई सीमा नहीं होती और इस मुद्दे पर नफरत फैलाने वाले बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने शाहरुख खान के साथ-साथ अभिनेता सलमान खान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों कलाकार समाजसेवा और दान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं।

    उन्होंने कहा- शाहरुख खान ने एक खिलाड़ी को खरीदा है। खेल और फिल्मों में कोई सीमाएं नहीं होतीं। शाहरुख खान और सलमान खान ऐसे कलाकार हैं जो सबसे ज्यादा चैरिटी करते हैं।

    सरकार को देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
    बांग्लादेश हिंसा पर बयान

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर पूछे गए सवाल पर मौलाना साजिद राशिदी ने कहा कि वे वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की निंदा करते हैं, लेकिन उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि भारत में मुसलमानों पर हो रहे लक्षित हमलों पर समान रूप से चर्चा क्यों नहीं होती। उन्होंने कहा- हम बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा कर रहे हैं, लेकिन अपने देश में मुसलमानों पर हो रहे हमलों की बात क्यों नहीं होती? मुसलमान अभी शांत हैं, लेकिन अगर वे इन हमलों के खिलाफ खड़े हो गए तो स्थिति क्या होगी?
    देवकीनंदन ठाकुर की आपत्ति

    यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब देवकीनंदन ठाकुर ने शाहरुख खान की सह-मालिकाना वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर आपत्ति जताई। ठाकुर ने बातचीत में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं और ऐसे समय में वहां के खिलाड़ी को टीम में शामिल करना असंवेदनशील कदम है।

    उन्होंने कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। ऐसे हालात में कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि उसी देश के खिलाड़ी को अपनी टीम में ले आए? ठाकुर ने शाहरुख खान के अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने उन्हें स्टार बनाया और पहचान दी। उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदू समुदाय के समर्थन का कर्ज कैसे चुकाया जा रहा है। हालांकि, ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी व्यक्तिगत दुश्मनी से प्रेरित नहीं है।

    उन्होंने कहा- मैं शाहरुख खान से कभी नहीं मिला। मैंने उन्हें केवल पोस्टरों में देखा है। मैं फिल्में नहीं देखता।
    बांग्लादेश में हालिया घटनाएं

    गौरतलब है कि हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ा है। दिसंबर 2025 में बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में कथित ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू मजदूर दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद शव को फांसी पर लटका कर जला दिया गया।

    इसके अलावा, राजबाड़ी जिले के पांगशा उपजिले में अमृत मंडल नामक एक अन्य हिंदू युवक की कथित तौर पर लिंचिंग की घटना भी सामने आई।

    इन घटनाओं के बाद भारत में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और पड़ोसी देश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस पूरे विवाद ने खेल, राजनीति और सांप्रदायिक मुद्दों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

  • डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला-'अमेरिकी सैन्य अड्डे हमारे टारगेट होंगे'

    डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला-'अमेरिकी सैन्य अड्डे हमारे टारगेट होंगे'

    शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर घातक बल का प्रयोग किया तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। इस बयान पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनी के वरिष्ठ सलाहकार भी चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप से पूरे क्षेत्र में अराजकता फैल सकती है।
    राजधानी तेहरान सहित पूरे ईरान में रविवार से जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं, जो मूल रूप से आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित हैं। दुकानदारों ने मुद्रा रियाल की गिरावट, मुद्रास्फीति और बढ़ती महंगाई के खिलाफ हड़ताल की, जो जल्द ही देशव्यापी हो गई। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शन अब केवल आर्थिक शिकायतों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि कई जगहों पर सरकार-विरोधी और सत्ताधारी व्यवस्था के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शन कुम, इस्फहान, मशहद, हमदान जैसे शहरों तक फैल चुके हैं। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने लोगों की आजीविका के मुद्दों को गंभीरता से लेने की बात कही, लेकिन स्वीकार किया कि उनकी सरकार के पास सीमित विकल्प हैं।
    ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध

    यह प्रदर्शन 2022 के बाद ईरान में सबसे बड़े पैमाने के विरोध हैं, जो महसा अमीनी मामले के बाद हुए थे। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का बयान इस बात का संकेत देता है कि अमेरिका ईरान में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर सतर्क है, जबकि ईरान इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप मान रहा है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन वैध हैं, लेकिन अशांति फैलाने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। दोनों पक्षों की ओर से जारी ये पारस्परिक धमकियां मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा सकती हैं, खासकर तब जब हाल ही में इजरायल-ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति रही हो।

  • सचिन की तरह बैटिंग करते है अर्जुन तेंदुलकर, योगराज सिंह का बड़ा दावा

    सचिन की तरह बैटिंग करते है अर्जुन तेंदुलकर, योगराज सिंह का बड़ा दावा


    मुंबई। भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए एक बड़ा दावा किया है। योगराज ने कहा कि उन्होंने मुंबई इंडियंस (एमआई) को अर्जुन से ओपनिंग कराने की सलाह दी थी, जिसे फ्रेंचाइजी ने ठुकरा दिया। वह 26 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर को ट्रेनिंग दे चुके हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पांच साल तक एमआई का हिस्सा रहे लेकिन सिर्फ पांच आईपीएल मैच ही खेल सके। उन्हें मुंबई ने 2021 की आईपीएल नीलामी में खरीदा था।
    एमआई ने आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को ट्रेड कर दिया। योगराज ने अर्जुन की सचिन से तुलना कर डाली है।

    योगराज ने रवीश बिष्ट के यूट्यूब चैनल पर कहा, “आप उसकी बॉलिंग पर ध्यान दे रहे हैं। मुझे नहीं पता कि कोच को क्या दिक्कत है। वह असल में एक बल्लेबाज है। जब वह कैंप के लिए मेरी एकेडमी आया तो मुझे उसका ध्यान रखने के लिए कहा गया। एक दिन उसे बॉल लग गई और मैं उसे डॉक्टर के पास ले गया। उसके बाद वह ठीक हो गया। जब एक बार मैंने पैड पहनने के लिए कहा तो उसने बताया कि उसे बैटिंग का मौका नहीं मिलता।।”

    बता दें कि अर्जुन ने दिसंबर 2022 में अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर गोवा के लिए सेंचुरी लगाई थी और पिता सचिन की उपलब्धि की बराबरी की। सचिन ने भी 1988 में अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर सेंचुरी जमाई थी। उन्होंने गुजरात के खिलाफ शतक बनाया था।

    उन्होंने आगे कहा, “मैंने अर्जुन से कहा कि मैंने तुम्हें कभी बैटिंग करते नहीं देखा। हम नेट्स पर गए। उसने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। फौरन चौके-छक्के लगाना शुरू कर दिए। मैंने उसके कोच से पूछा, ‘आप उसे बैटिंग करने का ज्यादा मौका क्यों नहीं देते?’ लेकिन वह बहाने बना रहे थे। वह शानदार बल्लेबाज है और अपने पिता की तरह खेलता है। अर्जुन ने एक हफ्ते तक मेरी एकेडमी में बैटिंग की और कुछ दिनों बाद रणजी ट्रॉफी में शतक बनाया। जब अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा था, तब भी मैंने मैनेजमेंट को उससे कुछ मैचों में ओपनिंग कराने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने नहीं सुना।” अर्जुन ने 2023 में एमआई की ओर से आईपीएल डेब्यू किया और पूरे सीजन में चार मैच खेले। उन्हें आईपीएल 2024 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था।

  • बलूचिस्तान में सेना तैनात करने जा रहा चीन, भारत को बलोच नेता किया आगाह?

    बलूचिस्तान में सेना तैनात करने जा रहा चीन, भारत को बलोच नेता किया आगाह?


    इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीन जल्द ही अपनी सेना तैनात कर सकता है। बलूचिस्तान के बड़े नेता ने इस मामले पर चिंता जताते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक खत लिखा है। इस चिट्ठी में बलोच नेता मीर यार बलूच ने चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया है कि चीन अगले कुछ महीनों में ही बलूचिस्तान इलाके में अपनी मिलिट्री फोर्स तैनात कर सकता है।
    मीर यार ने बीते गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एस जयशंकर के नाम एक लिखे एक खुला खत साझा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बरसों से बलूचिस्तान का शोषण कर रहा है। मीर यार ने लिखा, “बलूचिस्तान के लोग पिछले 79 सालों से पाकिस्तान के सरकारी कब्जे, प्रायोजित आतंकवाद और मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन को झेल रहे हैं।
    अब समय आ गया है कि इस बढ़ती हुई बीमारी को जड़ से खत्म किया जाए, ताकि हमारे देश में शांति आए और संप्रभुता पक्की हो।”
    पाक-चीन को लेकर जताई चिंता

    खत में मीर यार बलूच ने कहा कि चीन और पाकिस्तान तेजी से चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के आखिरी स्टेज की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते गठबंधन को बहुत खतरनाक मानता है।

    चीन ने पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) को उसके आखिरी स्टेज तक पहुंचा दिया है।”
    बड़े खतरे की आशंका

    उन्होंने आगे कहा कि इस इलाके में जल्द ही चीन की सीधी मिलिट्री मौजूदगी देखी जा सकती है। मीर यार ने कहा, “अगर बलूचिस्तान की डिफेंस और फ्रीडम फोर्स की क्षमताओं को और मजबूत नहीं किया गया और अगर ऐसे ही नजरअंदाज किया जाता रहा, तो चीन कुछ महीनों के अंदर बलूचिस्तान में अपनी मिलिट्री फोर्स तैनात कर सकता है।” उन्होंने आगे लिखा, “60 मिलियन बलूच लोगों की इच्छा के बिना बलूचिस्तान की धरती पर चीनी सैनिकों की मौजूदगी भारत और बलूचिस्तान दोनों के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा और चुनौती होगी।”

  • सिक्किम में सुबह भूकंप के झटकेलोग घरों से बाहर निकले

    सिक्किम में सुबह भूकंप के झटकेलोग घरों से बाहर निकले


    नई दिल्ली । आज सुबहसिक्किम के सोरेंग शहर में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 5:58 बजे के आसपास महसूस हुआ और स्थानीय लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके महसूस होने के बादवहां के निवासी दहशत में थेहालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं आई है।

    भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई पर थाजिससे इसे बड़ी तीव्रता का भूकंप नहीं माना गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी और बताया कि भूकंप का असर सीमित था।

    सिक्किम में भूकंप की घटनाएं कभी-कभी होती रही हैंलेकिन इस बार तीव्रता बहुत कम थीजिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकिभूकंप के बाद सतर्कता बनाए रखना हमेशा जरूरी होता हैऔर लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। वर्तमान में स्थानीय प्रशासन ने कोई विशेष कदम नहीं उठाए हैंक्योंकि नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।