Blog

  • 2025 के आख़िरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बड़े स्टार्स की फिल्मों का मुकाबला

    2025 के आख़िरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बड़े स्टार्स की फिल्मों का मुकाबला

    नई दिल्ली। सिनेमा प्रेमियों के लिए साल 2025 का दिसंबर किसी जश्न से कम नहीं होगा। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा महासंग्राम होने जा रहा है जिसे पहले शायद ही किसी ने देखा हो। बॉलीवुड साउथ और हॉलीवुड की दिग्गज फिल्में आमने-सामने होंगी और हर हफ्ते नए बिग-बजट रिलीज़ से बड़े पर्दे पर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर होगी। खासकर क्रिसमस पर होने वाला मल्टी-स्टारर क्लैश बॉक्स ऑफिस की गर्माहट को पूरी तरह चरम पर ले जाएगा।
    5 दिसंबर: धमाकेदार शुरुआत
    दिसंबर की शुरुआत ही एक्शन और थ्रिल से होगी। पहले ही हफ्ते में बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार आमने-सामने आएंगे।

    धुरंधर एक्शन–गैंगस्टर

    रणवीर सिंह, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की यह फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। रणवीर सिंह की दमदार वापसी के साथ यह फिल्म साल की सबसे चर्चित एक्शन-गैंगस्टर ड्रामा मानी जा रही है।

    अखंडा 2 – तांडवम् तेलुगु, एक्शन–एडवेंचर
    नंदमुरी बालाकृष्ण और हर्षाली मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी है, जिसमें एक्शन और मनोरंजन की भरमार देखने को मिलेगी। धीरम मलयालम, मिस्ट्री-थ्रिलर इंद्रजीत सुकुमारन की यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है और क्षेत्रीय स्तर पर इसे भारी उम्मीदों के साथ देखा जा रहा है।

    12 दिसंबर: कॉमेडी का तड़का
    कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा अपनी रोमांटिक–कॉमेडी सीरिज़ के सीक्वल के साथ दर्शकों को हंसाने लौट रहे हैं।किस किसको प्यार करूं 2 रॉम–कॉम कॉमेडी कपिल शर्मा, आयशा खान, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी की यह फिल्म फैमिली ऑडियंस में खास आकर्षण बनाएगी।

    19 दिसंबर: हॉलीवुड और देसी मज़ा
    तीसरे हफ्ते में हॉलीवुड और देसी कॉमेडी का जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।अवतार -फायर एंड ऐश साय-फाई एक्शन जेम्स कैमरून की मेगा फिल्म हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज़ होगी और अपने विजुअल इफेक्ट्स से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है।

    दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी कॉमेडी–ड्रामा
    संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की यह फिल्म मिडल–क्लास परिवारों को खूब गुदगुदाएगी।25 दिसंबर: क्रिसमस पर चार बड़ी फिल्मेंक्रिसमस 2025 साल का सबसे बड़ा क्लैश लाएगा, जब चारप्रमुख फिल्में एक साथ रिलीज़ होंगी। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी रॉम–कॉम कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर यह फिल्म युवा दर्शकों के बीच पहले से ही हिट होने की उम्मीदों के साथ आ रही है।

    वृषभ महाकाव्य एक्शन-ड्रामा
    मोहनलाल और शनाया कपूर की यह पैन-इंडिया फिल्म बड़े पैमाने पर चर्चा में है। इक्कीस युद्ध ड्रामा
    अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की यह ऐतिहासिक युद्ध गाथा आधारित डेब्यू फिल्म दर्शकों को रोमांचित करेगी।चैंपियन तेलुगु, पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा रोशन मेका स्टारर यह फिल्म साउथ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला करने को तैयार है। 31 दिसंबर: साल की अंतिम भिड़ंत
    साल का अंत भी एक्शन और धमाके से होगा।

    केडी – द डेविल एक्शन
    ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही की यह पैन-इंडिया फिल्म साल 2025 कीविदाई धमाकेदार अंदाज़ में करेगी। दिसंबर 2025: सिनेमा का महोत्सव दिसंबर 2025 में लगातार इतनी बड़ी और हाई-प्रोफाइल रिलीज़ शायद ही पहले कभी देखने को मिली हों। बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड तीनों के दर्शकों को अपनी पसंद चुनना मुश्किल होगा।
    हर हफ्ते एक से बढ़कर एक दिग्गज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने को तैयार हैं। सिनेमा प्रेमियों के लिए यह महीना किसी महोत्सव और ब्लॉकबस्टर महासंग्राम से कम नहीं होगा। इस दिसंबर, बड़े पर्दे पर सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक्शन, थ्रिल, रोमांस, कॉमेडी और विजुअल इफेक्ट्स का ऐसा तड़का देखने को मिलेगा, जो साल भर याद रहेगा। सिनेमा लवर्स के लिए यह समय किसी स्वर्णिम पर्व से कम नहीं।

  • विवाह पंचमी 2025 शादी में आ सकती हैं रुकावटें जानें कैसे बचें

    विवाह पंचमी 2025 शादी में आ सकती हैं रुकावटें जानें कैसे बचें

    नई दिल्ली। अगर आपके विवाह की योजनाएँ बार बार अटक रही हैं या रिश्ते बनते बनते बिगड़ जाते हैं। तो 25 नवंबर 2025 को आने वाली विवाह पंचमी आपके लिए शुभ अवसर साबित हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए विशेष उपाय मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले माने जाते हैं। और विवाह से जुड़े सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करते हैं।

    विवाह पंचमी की महत्ता इस तथ्य में है कि यह वही पावन तिथि है। जब भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस कारण इसे दांपत्य सुख शुभ विवाह और मनोकामनाओं की सिद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष यह तिथि पूरे वर्ष की सबसे मंगलमय तिथियों में गिनी जा रही है। और इसका महत्व उन सभी युवाओं और परिवारों के लिए विशेष है। जो विवाह में किसी न किसी कारणवश रुकावटों का सामना कर रहे हैं।

    देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने शादी में रुकावट दूर करने के लिए सरल और असरदार उपाय बताए हैं। पहला उपाय है एक पोटली तैयार करना। जिसमें 11 हल्दी की गांठ और 11 दुर्वा यानी दूब घास को पीले कपड़े में बांधकर एक छोटी पोटली बनाई जाती है। यह पोटली पूजा के दौरान भगवान श्री गणेश जी के चरणों में श्रद्धा पूर्वक अर्पित की जाती है।

    दूसरा महत्वपूर्ण कदम है मनोकामना व्यक्त करना। इस दौरान अपने मन की शुद्ध इच्छा के साथ विवाह से जुड़ी सभी इच्छाओं को भगवान गणेश के समक्ष स्पष्ट रूप से रखें। तीसरा कदम है दही-हल्दी का लेप भगवान गणेश पर चढ़ाना। इसे शुभ लेप माना गया है। जो विशेष रूप से विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने में फलदायी होता है। इस प्रक्रिया को सच्ची श्रद्धा संयम और विश्वास के साथ करने से विवाह से जुड़े सभी समस्याओं में राहत मिलती है।

    ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि विवाह पंचमी के दिन किए गए ये उपाय विवाह बाधाओं को कम करने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। जिससे रिश्ते बनने लगते हैं और विवाह के योग जल्दी बनते हैं। इस उपाय को करने वाले युवक युवतियों के जीवन में जल्द ही शुभ संकेत दिखाई देने लगते हैं। और कई बार तो इन्हें विवाह संबंधी निर्णय लेने में स्पष्ट मार्गदर्शन भी मिलता है।

    विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री गणेश की आराधना करने से केवल विवाह संबंधी बाधाएँ ही दूर नहीं होतीं। बल्कि मन में शांति, संतुलन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जिससे जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई देते हैं। पंडित मुद्गल ने यह भी सलाह दी है। कि यह पूजा श्रद्धा और विश्वास के साथ की जाए। और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या अधूरी भावना से बचा जाए।

    इस दिन विवाह संबंधी उपायों को करने से परिवार के सभी सदस्य भी सुख और सहयोग का अनुभव करते हैं। और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ता है। विवाह पंचमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि यह जीवन में नए आरंभ और शुभ संयोगों का प्रतीक भी है। इसलिए इसे विशेष महत्व देना चाहिए। और इस दिन किए गए उपायों से शादी में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है।

    संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि 25 नवंबर 2025 की विवाह पंचमी युवा जोड़ों के लिए एक सुनहरा अवसर है। पंडित मुद्गल द्वारा बताए गए उपायों का पालन करने से विवाह में रुकावटें कम होती हैं। रिश्तों में समझ बढ़ती है। और विवाह के योग शीघ्र बनते हैं। यह उपाय सरल हैं। प्रभावशाली हैं। और सही श्रद्धा के साथ किए जाने पर जीवन में खुशहाली और सफलता लेकर आते हैं।

     

  • सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, साझा की दूसरे बच्चे के आने की खुशी

    सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, साझा की दूसरे बच्चे के आने की खुशी




    नई दिल्ली
    । बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों ने न सिर्फ फैंस को चौंका दिया, बल्कि पूरे इंटरनेट पर खुशी की लहर भी दौड़ा दी। सोनम ने इन तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और कैप्शन में सिर्फ एक शब्द Mother लिखा जिसने इस खुशी को और खास बना दिया।
    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सोनम का बेबी बंप फोटोशूट
    सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस करने के लिए एक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटोशूट कराया था। तस्वीरों में सोनम हॉट-पिंक वूलन सूट में नजर आ रही थीं। यह लुक दिवंगत प्रिंसेस डायना से इंस्पायर था, जिनका यह प्रतिष्ठित आउटफिट फैशन इतिहास में खास जगह रखता है।सोनम के सूट में बड़े पैडेड शोल्डर्स और सॉफ्ट कर्व्ड लाइन्स थीं जो प्रिंसेस डायना के आइकॉनिक स्टाइल को खूबसूरती से रिप्रेजेंट करती दिखीं।सोनम के इस फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोरीं। फैंस ने उनकी तस्वीरों पर एलीगेंट क्लासिक क्वीन वाइब्स और स्टनिंग जैसे कमेंट्स की झड़ी लगा दी। उनके लुक को देखते ही कई फैशन पेजेज और फैन क्लब्स ने तस्वीरें री-शेयर करनी शुरू कर दीं।

    पति आनंद आहूजा का प्यारा और मजाकिया रिएक्शन
    जब सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, तो पति आनंद आहूजा ने भी तुरंत अपना प्यार भरा और मजाकिया कमेंट पोस्ट किया। उन्होंने तस्वीर पर लिखा इस कमेंट के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या सोनम इस बार ट्विन्स की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि इस बारे में सोनम या आनंद ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी लेकिन सोशल मीडिया पर यह कमेंट खूब वायरल हुआ।आनंद आहूजा, जो फैशन और फुटवियर ब्रांड्स के लिए जाने जाते हैं, अक्सर सोनम की पोस्ट्स पर ऐसा ही प्यारा और फनी अंदाज दिखाते रहते हैं। दोनों की सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाई देने वाली बॉन्डिंग फैंस को हमेशा आकर्षित करती है।
    पहली प्रेग्नेंसी और मदरहुड जर्नी
    सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी उस साल की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी वेडिंग में से एक मानी गई थी। वर्ष 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। बेटे के जन्म के बाद से ही सोनम सोशल मीडिया पर अपनी मदरहुड जर्नी से जुड़े प्यारे पलों को लगातार साझा करती रही हैं। उनकी पोस्टों से पता चलता है कि वे मातृत्व को बेहद प्यार और संतुलन के साथ जी रही हैं।पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनम ने कई स्टाइलिश मैटरनिटी शू़ट करवाए थे, जिन्हें फैशन प्रेमियों ने खूब पसंद किया था। इस बार भी उनकी तस्वीरें उसी अंदाज का एक और प्रमाण बनकर सामने आई हैं।

    सोनम कपूर का फिल्मी सफर और आने वाली फिल्म
    शादी और मदरहुड के बाद सोनम ने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। लेकिन 2023 में वे फिल्म ब्लाइंड के जरिए बड़े पर्दे पर लौटीं, जिसने उनके अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा को फिर साबित किया।अब सोनम कपूर जल्द ही Battle for Bittora में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म उनके फैंस के बीच काफी उत्साह का विषय बनी हुई है।
    फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की बधाईयाँ
    सोनम की पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। अनिल कपूर, रिया कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और अनेक सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाएँ भेजीं। फैंस भी अंदाजा लगा रहे हैं कि सोनम की दूसरी प्रेग्नेंसी भी उनकी पहली की तरह ग्लैमरस और चर्चा में रहने वाली होगी।

  • दे दे प्यार दे 2 का दमदार प्रदर्शन ₹50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्‍म जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    दे दे प्यार दे 2 का दमदार प्रदर्शन ₹50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्‍म जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    नई दिल्‍ली । अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में मामूली गिरावट के बावजूद फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन लगभग ₹3.50 करोड़ कमाए, जिससे इसकी कुल भारतीय कमाई बढ़कर करीब ₹47.75 करोड़ पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले पांच दिनों में ₹44.25 करोड़ का संग्रह किया था, जबकि ओपनिंग डे पर इसे ₹8.75 करोड़ मिले थे। इस गति को देखते हुए फिल्म जल्द ही ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

    कैसा रहा सप्‍ताह के बीच का ट्रेंड

    वीकेंड पर दमदार शुरुआत के बाद दे दे प्यार दे 2 ने वीकडेज में सामान्य गिरावट के बावजूद स्थिर प्रदर्शन किया। सोमवार को फिल्म ने अनुमानित ₹4.25 करोड़ कमाए जबकि मंगलवार को कमाई बढ़कर ₹5.25 करोड़ पहुंच गई। बुधवार के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने लगभग ₹3.50 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया, जो बताता है कि वीकडेज के दबाव के बावजूद इसकी पकड़ बनी हुई है। अब फिल्म की कुल कमाई ₹50 करोड़ के आंकड़े से बस एक कदम पीछे है और दूसरे वीकेंड में इसे बड़ा उछाल मिल सकता है।

    ऑक्यूपेंसी में धीरे धीरे सुधार

    19 नवंबर बुधवार को दे दे प्यार दे 2 की हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.84% दर्ज की गई। सुबह के शुरुआती शो में हल्की शुरुआत के साथ ऑक्यूपेंसी 6.19% रही। दिन के बढ़ते समय के साथ आंकड़े बेहतर हुए दोपहर में 8.05%, शाम को 8.76%, और रात के शो में 12.37% तक पहुंच गई।

    गौरतलब है कि फिल्म के डायरेक्टर अंशुल शर्मा हैं। दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं जबकि इशिता दत्ता मीज़ान जाफरी जावेद जाफरी और गौतमी कपूर ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शक और समीक्षक दोनों ने एक्टर्स की परफॉर्मेंस और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को सकारात्मक रिव्यू दिया है।

  • फ़िल्म '120 बहादुर'- दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म '120 बहादुर' को रिलीज़ की मंजूरी दी

    फ़िल्म '120 बहादुर'- दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म '120 बहादुर' को रिलीज़ की मंजूरी दी

    नई दिल्ली। 1962 के रेज़ांग ला युद्ध की शौर्यगाथा पर आधारित फ़िल्म 120 बहादुर को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है। बुधवार को अदालत ने फरहान अख्तर अभिनीत इस फ़िल्म की रिलीज़ को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि फ़िल्म अब तय समय 21 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इससे निर्माताओं और दर्शकों दोनों के लिए राहत की खबर आई है।

    दिल्ली उच्च न्यायालय की पीठ जिसमें न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति शैल जैन शामिल थे, ने याचिका का निपटारा करते हुए फ़िल्म की रिलीज़ का रास्ता साफ कर दिया। अदालत ने कहा कि अब फ़िल्म का नाम या रिलीज़ की तारीख बदलना संभव नहीं है क्योंकि अंतिम समय में बदलाव करना बहुत देर हो चुकी है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि निर्माताओं ने फ़िल्म के अंत में विशेष श्रद्धांजलि के रूप में 120 सैनिकों के नाम का उल्लेख किया है जो उनकी वीरता और बलिदान को सम्मानित करता है।

    याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में कहा कि यदि फ़िल्म का नाम नहीं बदला जाता और अंत में सभी 120 सैनिकों के नाम सही ढंग से जोड़ दिए जाते हैं, तो उन्हें यह स्वीकार्य है। अदालत ने निर्देश दिया कि OTT रिलीज़ के समय केवल सैनिकों के नाम उनके उचित रेजिमेंट के साथ ही उल्लिखित किए जाएं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वास्तविक सैनिकों का योगदान और गौरव उचित रूप से सम्मानित हो।

    याचिका में आरोप था कि फ़िल्म ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत कर रही है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि फ़िल्म मेजर शैतान सिंह भाटी को ‘भाटी’ नामक काल्पनिक नाम के तहत अकेले नायक के रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे रेज़ांग ला में लड़ने वाले अहीर सैनिकों की सामूहिक पहचान और रेजिमेंटल गौरव मिट जाता है। यह याचिका संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा नामक धर्मार्थ ट्रस्ट और रेज़ांग ला की लड़ाई में जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवार के सदस्यों द्वारा दायर की गई थी।

    फ़िल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में हुई रेज़ांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी की अदम्य बहादुरी को दिखाया गया है, जिन्हें इस लड़ाई के लिए परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वास्तविक युद्ध में इस रेज़िमेंट में मुख्य रूप से 113 अहीर (यादव) सैनिक शामिल थे, जिन्होंने रेज़ांग ला दर्रे की रक्षा करते हुए असाधारण साहस दिखाया। फ़िल्म में मेजर शैतान सिंह की भूमिका फरहान अख्तर ने निभाई है और इसका निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है।

    निर्माताओं ने फ़िल्म में इतिहास और वीरता का सम्मान करते हुए वास्तविक सैनिकों के योगदान को शामिल करने की कोशिश की है। कोर्ट के फैसले के बाद फ़िल्म अब सिनेमाघरों में निर्धारित समय पर रिलीज़ होगी। इस फैसले ने न केवल निर्माताओं को राहत दी है बल्कि दर्शकों और इतिहास प्रेमियों के लिए भी खुशी की खबर है।

    विशेष रूप से यह फ़िल्म भारत के वीर सैनिकों की शौर्यगाथा को पर्दे पर जीवंत करती है और उनके बलिदान को यादगार बनाती है। कोर्ट के फैसले ने यह सुनिश्चित किया कि फ़िल्म का संदेश बिना किसी अड़चन के जनता तक पहुंचे। OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ के दौरान सैनिकों के नाम सही रेजिमेंट के साथ दर्शाने का निर्देश यथार्थ और सम्मान को बनाए रखने का संकेत है।

    सिनेमाघरों में फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उठे विवाद और याचिका खारिज होने के बाद निर्माताओं और दर्शकों दोनों के लिए उत्साह और खुशी का माहौल बन गया है। यह फ़िल्म न केवल इतिहास के महत्वपूर्ण क्षण को जीवंत करती है बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को भी सम्मानित करती है। 21 नवंबर को फ़िल्म का सिनेमाघरों में रिलीज़ होना निश्चित हो गया है, जिससे दर्शक रेज़ांग ला युद्ध की शौर्यगाथा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

  • दक्षिण अफ्रीका A ने भारत A को 73 रन से दी मात प्रिटोरियस ने खेली धमाकेदार 123 रन की पारी

    दक्षिण अफ्रीका A ने भारत A को 73 रन से दी मात प्रिटोरियस ने खेली धमाकेदार 123 रन की पारी

    नई दिल्‍ली । युवा बल्लेबाज हुआन ड्रे प्रिटोरियस की तूफानी शतकीय पारी ने दक्षिण अफ्रीका A को तीसरे अनधिकृत वनडे में भारत A पर 73 रन की दमदार जीत दिलाई जिससे टीम ने श्रृंखला में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया। भारत A शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही बढ़त बना चुका था। प्रिटोरियस ने 98 गेंदों में 123 रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि ओपनर रिवाल्डो मूनसामी ने 130 गेंदों पर 107 रन ठोके। दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 241 रनों की विशाल साझेदारी की और टीम को 50 ओवर में 6 विकेट पर 325 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

    भारत A की ओर से गेंदबाजी में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद ने दो दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए।

    भारत A की टीम 49.1 ओवर में 252 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से केवल आयुष बडोनी ने टिककर बल्लेबाज़ी की और 66 गेंदों में 66 रन बनाए। ईशान किशन ने भी 67 गेंदों पर 53 रन जोड़कर सहयोग दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह विफल रहे।

    एक समय भारत A के चार विकेट मात्र 82 रन पर गिर गए थे। इसके बाद ईशान और बडोनी ने मिलकर 88 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन ईशान को एन पीटर ने आउट कर दिया।पीटर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर चार विकेट झटके। शुरुआती झटकों से उबरने में नाकाम रही भारत मैच में वापसी नहीं कर सकी।


    इस दिन होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज अब रोमांचक स्थिति में पहुंच गई है। कोलकाता टेस्ट में 30 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया किसी भी तरह वापसी करने की कोशिश में है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
  • गावस्कर का करुण-सरफराज को लेकर गंभीर-अगरकर को सख्त संदेश

    गावस्कर का करुण-सरफराज को लेकर गंभीर-अगरकर को सख्त संदेश





    नई दिल्‍ली
    । भारतीय टीम ने अपनी साख के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्‍ट में लचर प्रदर्शन किया और करारी शिकस्‍त झेली। ईडन गार्डन्‍स पर दोनों पारियों में भारतीय बल्‍लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और एक भी बल्‍लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका।
    भारत के पूर्व कप्‍तान सुनील गावस्‍कर का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में अनुभव के अभाव के कारण यह नतीजा देखने को मिला। स्‍पोर्ट्स्‍टार के लिए अपने कॉलम में गावस्‍कर ने ध्‍यान दिलाया कि अजीत अगरकर की अध्‍यक्षता वाली चयन समिति को उन खिलाड़‍ियों को प्राथमिकता देनी चाहिए जिन्‍हें ईडन गार्डन्‍स की स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर प्रदर्शन करना आता हो। गावस्‍कर ने लिखा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार से उम्‍मीद है कि उन लोगों की आंखें खुलेंगी जो घरेलू क्रिकेट में ज्‍यादा रन बनाने वालों पर ध्‍यान दें। घरेलू क्रिकेट में रन बनाने वाले जानते हैं कि पिच पर कहां स्पिन होगी और कब गेंद नीची रहेगी। अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी विदेश में खेलने में इतना व्‍यस्‍त हैं कि उन्‍हें घरेलू पिच पर खेलने का अभ्‍यास नहीं और इसलिए संघर्ष करते हैं।

    गावस्‍कर की अहम सलाह
    गावस्‍कर की यह बात तब सामने आई जब घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान और करुण नायर बल्‍लेबाजों की अनदेखी की गई। दोनों बल्‍लेबाजों को पहले वेस्‍टइंडीज और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया। गावस्‍कर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़‍ियों के पास घरेलू जमीन की चुनौतीपूर्ण पिच पर प्रदर्शन करने के लिए अनुभव और धैर्य की कमी है। उन्‍होंने बीसीसीआई चयन समिति से दूसरी सोच को अपनाने की गुजारिश की।

    गावस्‍कर ने समझाया

    लिटिल मास्‍टर ने प्रारूप की मांग के बारे में कहा, ‘टेस्‍ट बल्‍लेबाजी में धैर्य की मांग होती है। ज्‍यादा जरूरी बात है कि ड्रेसिंग रूम में अपना ईगो रखकर आएं। यह मायने नहीं रखता कि आप बीट हो गए या आपके पैड पर गेंद लगी। आप मैदान के बाहर गेंद को पहुंचाने का प्रयास सिर्फ इसलिए नहीं कर सकते कि दिखा सके कि कौन बॉस है। यहां वो ही बॉस है, जो शांत रहे और स्‍वीकार करे कि इस स्‍तर पर गेंदबाज आपको बीट करेगा। तो इंतजार कीजिए कि शॉट जमाने वाली गेंद आए।
    गंभीर को कड़ा संदेश
    इसके साथ ही सुनील गावस्‍कर ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को कड़ा संदेश दिया कि पार्ट टाइम ऑलराउंडर्स से मूव ऑन करना चाहिए। पूर्व कप्‍तान ने लिखा भारत को टेस्‍ट और सीमित ओवर ऑलराउंडर्स के बीच फर्क समझने की जरुरत है। एक टेस्‍ट ऑलराउंडर वो होता है तो बल्‍लेबाज या गेंदबाज बनकर प्‍लेइंग 11 में जगह बनाता है। गावस्‍कर ने आगे कहा एक खिलाड़ी जो कुछ ओवर और कुछ रन का योगदान दे सके उसकी टेस्‍ट क्रिकेट को जरुरत नहीं। एक विशेषज्ञ बल्‍लेबाज जो रन बनाए और गेंदबाज जो विकेट निकाले टेस्‍ट में इनकी जरुरत है। कुछ ओवर गेंदबाजी और छोटी पारियां कुछ समय का हल हो सकती हैं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं मिलना है।

    गावस्‍कर ने दी चेतावनी

    सुनील गावस्‍कर ने एक चेतावनी के साथ अपनी बात को खत्‍म किया जिसमें उन्‍होंने विभिन्‍न प्रारूपों की जरुरतों को समझने की बात कही। गावस्‍कर ने लिखा, इस दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद भारत को घर में एक साल से ज्‍यादा समय टेस्‍ट नहीं खेलना है। उन्‍होंने आगे लिखा, टेस्‍ट और सीमित ओवर क्रिकेट में फर्क समझना जरूरी है। विभिन्‍न प्रारूपों की जरुरतों को समझना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता तो भारत विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह नहीं बना सकेगा।
  • गुरुवार व्रत पूजा विधि: भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को खुश करने के आसान उपाय

    गुरुवार व्रत पूजा विधि: भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को खुश करने के आसान उपाय

    नई दिल्ली। गुरुवार का व्रत करने से न केवल कुंडली में गुरु दोष से मुक्ति मिलती है, बल्कि विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और घर में धन-समृद्धि की वृद्धि होती है। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति से किया गया यह व्रत सभी प्रकार के दोषों को शांत करता है और जीवन में सुख-शांति लाता है। पहली बार गुरुवार व्रत करने वाले भक्तों के लिए कुछ विशेष नियम और पूजा विधि बताई गई है, जिन्हें अपनाने से व्रत का फल अधिक मिलता है।

    व्रत शुरू करने का सही समय और संख्या
    यदि आप पहली बार गुरुवार व्रत कर रहे हैं, तो इसे किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से शुरू करना शुभ माना जाता है। खासकर पुष्य नक्षत्र में आने वाले गुरुवार को व्रत आरंभ करना अधिक फलदायी होता है। हालांकि पौष माह में गुरुवार का व्रत नहीं रखना चाहिए। व्रत की अवधि भक्त की आस्था पर निर्भर करती है। इसे 16 गुरुवार तक रखा जा सकता है, इसके अलावा 5, 11, 21, 51 या 101 दिनों तक भी उपवास किया जा सकता है। कुछ भक्त इसे लगातार तीन साल तक भी निभाते हैं।

    पूजन के लिए आवश्यक सामग्री
    गुरुवार व्रत की पूजा के लिए भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति, पीले रंग के वस्त्र, हल्दी, गुड़, भीगी हुई चने की दाल, केला, पीले चावल और घी का दीपक आवश्यक हैं। पीले रंग का कपड़ा पूजा चौकी पर बिछाने के साथ स्वयं पहनने के लिए भी शुभ माना जाता है।

    गुरुवार व्रत की विधि
    सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थान पर चौकी पर पीले कपड़े को बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। मूर्ति पर जल और हल्दी से शुद्धिकरण करें और पीले चावल अर्पित करें। घी का दीपक जलाएँ और भगवान विष्णु के मंत्रों और श्लोकों का जाप करें। इस दिन गुरुवार व्रत कथा का पाठ करना या सुनना शुभ माना जाता है।

    इसके अतिरिक्त, यदि घर के पास केला का पेड़ है तो उसकी भी पूजा करें। पेड़ के सामने घी का दीपक जलाएँ और केले के पेड़ पर हल्दी, चावल और चने की दाल अर्पित करें। भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। व्रत का समापन कथा पढ़ने या सुनने के बाद करें। इस दिन केवल एक बार भोजन करें और वह भी बिना नमक वाला होना चाहिए।

    विशेष नियम और वर्जित चीजें
    पहली बार व्रत करने वाले इस दिन बालों में शैम्पू न करें। नमक वाला भोजन और उड़द की दाल तथा चावल का सेवन वर्जित है। पूजा के बाद गुड़, पीला कपड़ा, चने की दाल और केला गरीबों को दान करें। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से सभी कष्ट दूर होते हैं। व्रत के दौरान मन को शांत रखें, क्रोध न करें और पूरी भक्ति के साथ भगवान विष्णु को समर्पित रहें।

    इस प्रकार श्रद्धा और नियम के साथ किया गया गुरुवार व्रत जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है। यह व्रत न केवल व्यक्तिगत दोषों को कम करता है बल्कि परिवार और सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

    यदि आप पहली बार गुरुवार व्रत कर रहे हैं तो इस विधि को अपनाकर भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में मंगलकारी बदलाव ला सकते हैं।

  • Box Office Update: जानें De De Pyaar De 2 की अब तक की कुल कमाई

    Box Office Update: जानें De De Pyaar De 2 की अब तक की कुल कमाई

    नई दिल्ली बॉलीवुड फिल्म दे दे प्यार 2 जिसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं को दर्शकों ने रिलीज के शुरुआती दिनों में काफी पसंद किया था फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली और रफ्तार धीमी पड़ गई

    फिल्म दे दे प्यार 2 ने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया जहां शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.75 करोड़ की कमाई की थी दर्शकों की उत्सुकता और फिल्म के आकर्षक स्टारकास्ट ने इस शुरुआत को विशेष बना दिया शनिवार को फिल्म ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि रविवार को 13.75 करोड़ की कमाई दर्ज की गई इस तरह वीकेंड के दौरान फिल्म ने कुल मिलाकर लगभग 34.75 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दिखाई

    हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई और यह 4.25 करोड़ तक सिमट गई यह वीकेंड की तुलना में काफी कम थी लेकिन मंगलवार को फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन कर थोड़ा सुधार दिखाया पांच दिनों में फिल्म ने कुल 44 करोड़ की कमाई कर ली है इस हफ्ते के अंत तक फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर सकता है यदि वीकेंड पर दर्शकों की रुचि और बढ़ती है

    दे दे प्यार 2 2019 की हिट फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल है इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है जबकि कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है फिल्म में अजय देवगन आशीष के किरदार में नजर आ रहे हैं और रकुल प्रीत सिंह आयशा के किरदार में दिखाई दे रही हैं दोनों की जोड़ी उम्र में अंतर होने के बावजूद एक सफल और मजेदार रिश्ते को पर्दे पर जीवंत करती है पहले पार्ट में अजय देवगन के परिवार की कहानी थी जबकि इस पार्ट में रकुल प्रीत सिंह और उनके परिवार को केंद्र में रखा गया है

    फिल्म में आर माधवन रकुल के पिता के किरदार में अहम भूमिका निभा रहे हैं और उनकी मौजूदगी फिल्म की कहानी को मजबूती देती है इसके अलावा गौतमी कपूर रकुल की मां के किरदार में नजर आ रही हैं जावेद जाफरी और मीजान जाफरी की जोड़ी भी दर्शकों के बीच मनोरंजन का बड़ा हिस्सा बनकर उभरी है इस जोड़ी की कॉमिक टाइमिंग और भावनात्मक दृश्यों ने फिल्म को और रोचक बना दिया है

    फिल्म दे दे प्यार 2 दर्शकों को प्यार परिवार और रिश्तों की जटिलताओं के बीच रोमांच और मनोरंजन का मिश्रण पेश करती है फिल्म में स्टारकास्ट का प्रदर्शन और कहानी की भावनात्मक गहराई इसे एक अलग अनुभव बनाती है अजय और रकुल की केमिस्ट्री दर्शकों के बीच आकर्षण का मुख्य कारण रही है वहीं आर माधवन और गौतमी कपूर का किरदार कहानी को मजबूती और दिलचस्प मोड़ देता है

    फिल्म की कमाई में वीकेंड के दौरान उछाल देखने को मिला लेकिन वीकडेज में थोड़ी गिरावट हुई है इस दौरान फिल्म की समीक्षा और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं लेकिन कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है पांच दिनों में 44 करोड़ की कमाई ने इसे मिड-बजट रोमांटिक कॉमेडी के रूप में सफल साबित किया है यदि सप्ताह के अंत तक दर्शकों की रुचि बनी रहती है तो फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है

    दे दे प्यार 2 एक ऐसा सीक्वल है जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ रिश्तों की जटिलताओं और प्यार के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराता है फिल्म में स्टारकास्ट की एक्टिंग कहानी की भावनात्मक गहराई और मनोरंजक दृश्यों का संतुलन इसे रोचक और देखने लायक बनाता है फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पसंद और टक्कर को भी दर्शाता है और यह निश्चित रूप से बॉलीवुड के रोमांटिक कॉमेडी जॉनर में यादगार अनुभव साबित हो रही है

  • भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल ODI आज खेला जाएगा

    भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल ODI आज खेला जाएगा

    नई दिल्ली भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल ODI सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुकी है इंडिया-ए ने तिलक वर्मा की कप्तानी में पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है अंतिम मैच से पहले टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और फैंस जीत की उम्मीदों से उत्साहित हैं

    तीसरा और अंतिम ODI मुकाबला आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर १ बजे होगा जबकि मैच शुरू होगा दोपहर १:३० बजे इंडिया-ए इस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहेगी और फैंस की निगाहें रुतुराज गायकवाड़ ईशान किशन अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी

    दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम इस मैच में सम्मान बचाने उतरेगी सीरीज में अभी तक अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत नहीं दिखाई है और तीसरे मैच में वे अपनी लय हासिल कर टीम को मजबूती देने का प्रयास करेंगे हालांकि दोनों टीमों ने अभी तक सीरीज के लिए अंतिम स्क्वाड की घोषणा नहीं की है इस मैच से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं पर प्रभाव डालने का मौका भी पाएंगे

    भारत ए टीम में ऋतुराज गायकवाड़ अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा कप्तान आयुष बदोनी ईशान किशन विकेटकीपर निशांत सिंधु हर्षित राणा विप्रज निगम अर्शदीप सिंह प्रसिद्ध कृष्णा खलील अहमद रियान पराग प्रभसिमरन सिंह और मानव सुथार शामिल हैं यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है जो टीम को मजबूती प्रदान करता है

    साउथ अफ्रीका ए टीम में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस रिवाल्डो मूनसामी विकेटकीपर जॉर्डन हरमन मार्केस एकरमैन कप्तान सिनेथेम्बा केशिले डियान फॉरेस्टर डेलानो पोटगिएटर प्रेनेलन सुब्रायेन नकाबायोमजी पीटर लुथो सिपाम्ला ओटनील बार्टमैन जेसन स्मिथ ब्योर्न फोर्टुइन त्शेपो मोरेकी रुबिन हरमन तियान वान वुरेन मिहलाली मपोंगवाना क्वेना मफाका और कोडी यूसुफ शामिल हैं यह टीम अनुभव और नई प्रतिभा का बेहतरीन मिश्रण है

    क्रिकेट फैंस के लिए जानकारी यह है कि तीसरा ODI मैच टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा और न ही इसका लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगा हालांकि इंडिया टीवी की वेबसाइट पर फैंस लाइव स्कोरकार्ड के माध्यम से मैच की हर अपडेट फॉलो कर सकते हैं इस प्रकार दर्शक ऑनलाइन माध्यम से भी मुकाबले का रोमांच महसूस कर पाएंगे

    इस मुकाबले में युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह मौका बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका प्रदर्शन ना केवल सीरीज की दिशा तय करेगा बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चयन में भी भूमिका निभा सकता है वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अंतिम मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में सम्मान बचाने और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करेगी

    तीसरे ODI में रोमांच की संभावना अधिक है क्योंकि इंडिया-ए क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी और साउथ अफ्रीका-ए अपनी कमजोरी सुधारकर चुनौती पेश करने का प्रयास करेगी मैदान पर दोनों टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों की स्थिति निर्णायक साबित हो सकती है युवा खिलाड़ियों की पारी और गेंदबाजों की कार्यगुजारियाँ फैंस के लिए मुख्य आकर्षण होंगी इस मैच के परिणाम से सीरीज का समापन तय होगा और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा

    राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है भारत ए की टीम जीत के साथ सीरीज में दबदबा बनाए रखना चाहेगी जबकि साउथ अफ्रीका-ए टीम सम्मान की जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाएगी यह मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक क्षण और युवा प्रतिभाओं के प्रदर्शन का उत्सव साबित होगा