Author: bharati

  • MP: सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास को लेकर की चर्चा

    MP: सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास को लेकर की चर्चा


    भोपाल।
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के संसद सदस्यों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय संचार और उत्तर पूर्वी विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन , केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर से भी मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और महेन्द्र सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पहले मध्य प्रदेश के सांसदों से विकास के विभिन्न मुद्दों पर वन-टू-वन चर्चा की। प्रदेश के विभिन्न अंचलों में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संसद सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश भवन में हुई बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

  • डिजिटल कार्यप्रणाली से पारदर्शिता, त्वरित निर्णय एवं जवाबदेही होगी अधिक सुदृढ़: डीजीपी

    डिजिटल कार्यप्रणाली से पारदर्शिता, त्वरित निर्णय एवं जवाबदेही होगी अधिक सुदृढ़: डीजीपी


    भोपाल।
    मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने कहा कि ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता एवं गति आएगी, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने सभी इकाइयों को निर्देशित किया कि ई-आफिस का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

    डीजीपी मकवाणा बुधवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आगामी हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

    पुलिस विभाग में ई-आफिस प्रणाली के प्रभावी एवं अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस विभाग के समस्त कार्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करते हुए कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जवाबदेही को बढ़ाना है।

    प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश के पुलिस आयुक्त इंदौर/भोपाल, समस्त पुलिस अधीक्षक, रेल पुलिस अधीक्षक (भोपाल, इंदौर, जबलपुर), प्रशिक्षण शालाओं के पुलिस अधीक्षक एवं समस्त सेनानी ऑनलाईन उपस्थित थे। साथ ही पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र, सहायक पुलिस महानिरीक्षक दीपक ठाकुर, ऋचा चौबे, एनआईसी से धर्मेंद्र जैन, सौरभ, देवेंद्र तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    डीजीपी ने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थलों, विशेषकर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करें तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के दौरान एंट्री एवं एग्जिट मार्ग पृथक रखने, क्रॉस मूवमेंट रोकने, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, मजबूत बैरिकेडिंग एवं सेक्टर आधारित व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए, साथ ही वीआईपी मूवमेंट के दौरान आमजन की आवाजाही बाधित न हो, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। पूर्व में घटित घटनाओं से सीख लेते हुए अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी जयदीप प्रसाद ने ई-आफिस की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसका 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जा चुका है तथा इसे चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी कार्यालयों में लागू किया जा रहा है। उन्होंने डिजिटल कार्यप्रणाली को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए सभी अधिकारियों से इसे प्राथमिकता के साथ अपनाने का आह्वान किया।

    एनआईसी से उपस्थित प्रशिक्षक अधिकारियों द्वारा ई आफिस प्रणाली के विभिन्न मॉड्यूल्स, फाइल प्रबंधन, नोटशीट, पत्राचार एवं अनुमोदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकारियों के प्रश्नों के समाधान भी किए गए।

    बैठक में ई-विवेचना (e-Vivechana) ऐप के संबंध में भी जानकारी दी गई। समस्त पुलिस इकाइयों में पदस्थ विवेचकों को वितरित किए जा रहे ई-विवेचना टैबलेट के माध्यम से संपूर्ण अनुसंधान कार्य किए जाने तथा उनका प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही घटना स्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी हेतु ई-साक्ष्य ऐप, अनुसंधान की प्रभावी मॉनीटरिंग हेतु संदेश ऐप, तथा वर्ष 2016 से 2018 के लंबित चालानों के डेटा डिजिटाइजेशन हेतु उपलब्ध यूटिलिटी का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    साथ ही, Measurement Collection Unit (MCU) के संबंध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। यह इकाई आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 के अंतर्गत स्थापित एक विशेष सुविधा है, जिसके माध्यम से गिरफ्तार व्यक्तियों के बायोमेट्रिक डाटा जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, डीएनए सैंपल एवं फोटोग्राफ संग्रहित एवं विश्लेषित किए जाते हैं। इससे अपराधियों की पहचान एवं ट्रैकिंग प्रक्रिया आधुनिक एवं अधिक प्रभावी होगी।

  • मुरैना पुलिस ने अवैध शराब सहित कार चालक को धर दबोचा

    मुरैना पुलिस ने अवैध शराब सहित कार चालक को धर दबोचा


    मुरैना । मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पोरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ग्राम जोटई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध कार पर नजर गई। वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें करीब पांच लाख रुपए मूल्य की 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

    पुलिस ने मौके पर कार चालक सुखबीर सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका वितरण किस तरह किया जाना था।

    पोरसा थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को शराब तस्करी रोकने की दिशा में अहम कदम बताया। अधिकारीयों ने कहा कि गश्त और सतर्कता के कारण ही इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सका। घटना से इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास की जानकारी मिली।

    पुलिस अब आरोपी के अन्य सहयोगियों और संभावित आपूर्ति नेटवर्क की जांच कर रही है। अवैध शराब के इस बड़े जखीरे की बरामदगी पुलिस के सक्रिय अभियान की सफलता को दर्शाती है।

  • हनुमान जन्मोत्सव विशेष : अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता, संकट मोचन हनुमान

    हनुमान जन्मोत्सव विशेष : अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता, संकट मोचन हनुमान


    नई दिल्ली । चैत्र पूर्णिमा यानी गुरुवार 2 अप्रैल को पूरे देश में भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है हनुमान जी त्रेतायुग में वानरराज केसरी और माता अंजना के घर अवतरित हुए थे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी कृपा कलियुग में भी भक्तों पर बनी रहती है

    गोस्वामी तुलसीदास रचित ‘हनुमान चालीसा’ हनुमान जी की भक्ति का सबसे सरल और प्रभावशाली माध्यम है इसमें कहा गया है “अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, अस वर दीन जानकी माता” अर्थात माता सीता ने हनुमान जी को आठ दिव्य शक्तियां और नौ प्रकार की संपत्तियों का वरदान दिया था

    हनुमान जी में इन शक्तियों का अद्भुत प्रयोग करने का सामर्थ्य था यही कारण है कि वे किसी भी रूप में प्रकट हो सकते थे पल में किसी भी स्थान पर पहुंच सकते थे और असंभव कार्यों को भी संभव कर सकते थे हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से भक्तों को इन दिव्य शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है संकट मोचन की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं साहस बढ़ता है और जीवन में सफलता मिलती है

    आइए जानते हैं हनुमान जी की अष्ट सिद्धियां और नव निधियां :

    अष्ट सिद्धियां – आठ दिव्य शक्तियां हैं

    अणिमा : बहुत सूक्ष्म रूप धारण करने की शक्ति

    महिमा : इच्छानुसार बहुत बड़ा रूप धारण करने की शक्ति

    गरिमा : शरीर को अत्यंत भारी बनाने की शक्ति

    लघिमा : शरीर को अत्यंत हल्का बनाने की शक्ति

    प्राप्ति : किसी भी वस्तु को तुरंत प्राप्त करने की शक्ति

    प्राकाम्य : इच्छानुसार किसी भी जगह पहुंचने, जल या आकाश में रहने की शक्ति

    ईशित्व : दैवीय शक्तियों का नियंत्रण

    वशित्व : इंद्रियों और मन पर पूर्ण नियंत्रण

    नव निधियां – नौ प्रकार की दिव्य संपत्तियां हैं

    पद्म निधि : स्वर्ण-चांदी का संग्रह और दान करने वाला सात्विक स्वभाव

    महापद्म निधि : धार्मिक कार्यों में धन लगाने वाला स्वभाव

    नील निधि : तीन पीढ़ियों तक चलने वाली संपत्ति

    मुकुंद निधि : राज्य और सत्ता से संबंधित संपत्ति

    नंद निधि : कुल का आधार बनने वाली संपत्ति

    मकर निधि : अस्त्र-शस्त्रों का संग्रह

    कच्छप निधि : स्वयं उपभोग करने योग्य संपत्ति

    शंख निधि : एक पीढ़ी तक रहने वाली संपत्ति

    खर्व निधि : मिश्रित फलों वाली संपत्ति

    हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन दिव्य शक्तियों और संपत्तियों का स्मरण भक्तों के जीवन में आध्यात्मिक शक्ति साहस और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है यह पर्व हमें भक्ति और निष्ठा की महत्ता भी याद दिलाता है

  • परफेक्ट ट्रैवल प्लानिंग: दोस्तों के साथ घूमने के लिए आसान और मजेदार टिप्स

    परफेक्ट ट्रैवल प्लानिंग: दोस्तों के साथ घूमने के लिए आसान और मजेदार टिप्स


    नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत में यात्रा का मजा कुछ और ही होता है। मार्च और अप्रैल का मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही तेज गर्मी वाला, इसलिए यह समय दोस्तों के साथ घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। अगर आप भी इस मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए बेहद काम का साबित होगा।

    पहाड़ों की ठंडी वादियों का मजा
    अगर आप एडवेंचर और ठंडी वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो मनाली और ऋषिकेश जैसे डेस्टिनेशन बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज का भरपूर मजा ले सकते हैं। इन जगहों की प्राकृतिक खूबसूरती, घाटियां और पर्वतीय नजारे ट्रिप को यादगार बना देंगे।

    हरियाली और शांति पसंद है? मुन्नार और ऊटी जाएं
    अगर आप हरियाली, शांत वातावरण और चाय के बागान पसंद करते हैं, तो मुन्नार और ऊटी आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां की ठंडी हवाएं, खूबसूरत वादियां और कैमरे के लिए परफेक्ट लोकेशन ट्रिप को और भी यादगार बना देती हैं।

    बीच और पार्टी का मजा
    अगर आप बीच और पार्टी का एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो गोवा सबसे अच्छा विकल्प है। दोस्तों के साथ बागा बीच और कैलंगुट बीच पर मस्ती करें, वाटर स्पोर्ट्स का मजा लें और नाइटलाइफ का अलग ही आनंद उठाएं। इसके अलावा, दूधसागर झरना की प्राकृतिक खूबसूरती देखना भी ट्रिप को खास बना देता है।

    यात्रा के टिप्स

    ट्रिप का असली मजा दोस्तों और सुहाने मौसम के साथ आता है।
    बैग पैक करते समय जरूरी चीजों को पहले रखें और हल्का-फुल्का पैक करें।
    एडवेंचर या बीच ट्रिप के लिए अपने कपड़े और उपकरण पहले से तैयार रखें।
    कैमरे या फोन हमेशा चार्ज रखें, ताकि यादें कैद की जा सकें।

  • महिलाओं के लिए त्वचा की बड़ी समस्या: झाइयां और उनके आसान समाधान

    महिलाओं के लिए त्वचा की बड़ी समस्या: झाइयां और उनके आसान समाधान


    नई दिल्ली। हर कोई सोचता है कि उसका चेहरा काफी अच्छा रहे उसके चेहरे में काफी निखार आए। अगर आप भी यही सोचती हैं और आपके चेहरे में काफी ज्यादा झाइयां आ गई है। तो आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपने चेहरे से झाइयां हटा सकती हैं और अपने चेहरे में पहले से ज्यादा निखार का सकती हैं। तो चलिए बिना देरी के इसका पूरा प्रोसेस जानते हैं और अच्छे से समझते हैं।

    घर पर ऐसे ठीक करें झाइयां
    चेहरे पर झाइयां आपकी खूबसूरती को कम कर सकती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जगह-जगह धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन डार्क नजर आती है। ऐसे में कई लोग अपने चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए घर के कुछ नुक्से आपके चेहरे को आप ही अच्छा बना सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

    शहद और नींबू
    चेहरे से झाइयां हटाना और चेहरे को अच्छी तरह साफ करना और उसमें गला लाना शहद और नींबू काफी अच्छे से करते हैं। दरअसल, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

    शहद और एलोवेरा
    चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद और एलोवेरा का प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एलोइन नामक तत्व मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

  • निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें

    निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें


    नई दिल्ली।  दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस प्रवर्तन निदेशालय (ED) की उस याचिका पर जारी हुआ है, जिसमें निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है।

    निचली अदालत ने क्यों किया था बरी?
    27 फरवरी को निचली अदालत ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि जांच एजेंसी यह साबित नहीं कर पाई कि समन की अवहेलना जानबूझकर की गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने केजरीवाल से जवाब मांगा है। कोर्ट ने ED की याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख 29 अप्रैल तय की है। कोर्ट ने कहा कि “प्रतिवादी को पहले से सूचना थी, फिर भी वे पेश नहीं हुए।”

    ED का क्या है आरोप?
    प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन का पालन नहीं किया जांच में शामिल होने से बचने के लिए बहाने बनाए मामले के अन्य आरोपियों से उनका संपर्क था ED का दावा है कि शराब नीति बनाते समय अनियमितताएं हुईं और इससे कुछ लोगों को फायदा पहुंचा।

    केजरीवाल की मौजूदा स्थिति
    अरविंद केजरीवाल इस समय मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में अंतरिम जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के कुछ कानूनी पहलुओं को बड़ी बेंच के पास भेजा है, जिस पर अभी सुनवाई जारी है। अब सभी की नजर 29 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी है। यहीं तय होगा कि निचली अदालत का फैसला बरकरार रहेगा या मामले में नया मोड़ आएगा। दिल्ली शराब नीति मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। निचली अदालत से मिली राहत के बाद अब हाई कोर्ट में सुनवाई से इस केस की दिशा तय होगी।

  • ट्रंप की धमकी को बताया शोर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने होर्मुज संकट पर कूटनीतिक पहल का भरोसा दिया

    ट्रंप की धमकी को बताया शोर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने होर्मुज संकट पर कूटनीतिक पहल का भरोसा दिया

    नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच कीर स्टार्मर ने स्पष्ट किया है कि ब्रिटेन का प्राथमिक फोकस अपने राष्ट्रीय हित ऊर्जा सुरक्षा और कूटनीतिक समाधान पर केंद्रित है उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत को लेकर चिंता जायज है और सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है

    स्टार्मर ने जनता को भरोसा दिलाया कि ऊर्जा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार की योजनाएं असर दिखा रही हैं उन्होंने कहा कि बजट में उठाए गए कदमों के कारण लोगों के ऊर्जा बिल में कमी आएगी और अंतरराष्ट्रीय हालात चाहे जैसे भी हों फिलहाल कीमतें निर्धारित अवधि तक स्थिर रहेंगी इससे आम लोगों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नाटो को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टार्मर ने उन्हें दबाव बनाने की कोशिश और शोर करार दिया उन्होंने साफ कहा कि नाटो दुनिया का सबसे प्रभावी सैन्य गठबंधन है और ब्रिटेन इसके प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है उन्होंने यह भी दोहराया कि कोई भी निर्णय केवल राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा

    स्टार्मर ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रिटेन किसी भी प्रत्यक्ष सैन्य संघर्ष में शामिल नहीं होगा उन्होंने कहा कि यह हमारी लड़ाई नहीं है लेकिन इसके बावजूद यूरोप और सहयोगी देशों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखना जरूरी है ताकि सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके

    होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उन्होंने कूटनीतिक पहल की घोषणा की स्टार्मर ने बताया कि ब्रिटेन इस सप्ताह उन देशों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेगा जो इस अहम समुद्री मार्ग को फिर से सुचारू करने में सहयोग करना चाहते हैं इस बैठक की अध्यक्षता यवेट कूपर करेंगी जिसमें समुद्री मार्ग की सुरक्षा फंसे जहाजों और नाविकों की रक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बहाल करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी

    उन्होंने बताया कि ब्रिटेन पहले से ही इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है विदेश मंत्री और आर्थिक प्रमुख जी7 देशों के साथ लगातार संवाद में हैं जबकि रक्षा मंत्री मध्य पूर्व के साझेदार देशों से संपर्क बनाए हुए हैं इसके अलावा खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन ने 35 देशों को एक साझा पहल के तहत जोड़ा है

    स्टार्मर ने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन में महंगाई को नियंत्रित करने और जीवन यापन की लागत कम करने का सबसे प्रभावी तरीका मध्य पूर्व में तनाव को कम करना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना है उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए हर संभव कूटनीतिक प्रयास किए जाएंगे

    इस बयान से साफ है कि ब्रिटेन वर्तमान वैश्विक संकट को सैन्य के बजाय कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और साथ ही अपने नागरिकों को आर्थिक राहत देने के लिए भी प्रतिबद्ध है

  • रूस का साफ संदेश भारत पर किसी दबाव की गुंजाइश नहीं तेल व्यापार और संबंधों में बढ़ती मजबूती

    रूस का साफ संदेश भारत पर किसी दबाव की गुंजाइश नहीं तेल व्यापार और संबंधों में बढ़ती मजबूती


    नई दिल्ली । भारत के तेल बाजार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही चर्चाओं के बीच रूस ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका के कथित दबाव को पूरी तरह खारिज कर दिया है भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने एक विशेष बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार्य नहीं है और भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर मजबूती से कायम है

    राजदूत अलिपोव ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के बाजार में रूस के लिए बाधाएं खड़ी करने की कोशिशें वैश्विक व्यापार के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं हैं उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह का दबाव न तो उचित है और न ही टिकाऊ उन्होंने यह भी जोड़ा कि रूस ऐसे किसी भी प्रयास को सख्ती से खारिज करता है और भारत के स्वतंत्र रुख का सम्मान करता है

    तेल आयात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सीधे तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों पर टिप्पणी करने से इनकार किया लेकिन यह जरूर कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में दबाव की राजनीति सही नहीं है उनके अनुसार यह वैश्विक सहयोग और संतुलन को प्रभावित करता है

    रूस और भारत के संबंधों पर बात करते हुए अलिपोव ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है हाल के वर्षों में भारत ने रूस से तेल आयात में उल्लेखनीय वृद्धि की है और यह साझेदारी आगे भी जारी रहने की संभावना है उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार और आर्थिक सहयोग को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे दोनों पक्षों को लाभ मिल रहा है

    मध्य पूर्व में चल रहे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता पर चिंता व्यक्त की और इसे अमेरिकी नीतियों से जोड़ते हुए इसे ऑयल डिसरप्शन डिप्लोमेसी करार दिया उनके अनुसार इस तरह के हस्तक्षेप से वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है

    राजदूत ने यह भी संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संवाद लगातार जारी है और इस वर्ष नरेंद्र मोदी की संभावित रूस यात्रा को लेकर मॉस्को उत्साहित है उन्होंने बताया कि भारत और रूस के बीच वार्षिक शिखर बैठक की परंपरा मजबूत है और दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

    कुल मिलाकर रूस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक राजनीति में ऊर्जा और व्यापार को लेकर नई चुनौतियां सामने आ रही हैं इस बयान से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारत और रूस अपने संबंधों को बाहरी दबाव से परे रखते हुए आगे बढ़ाना चाहते हैं और ऊर्जा सहयोग इस साझेदारी का प्रमुख आधार बना रहेगा

  • एम्स दिल्ली भर्ती 2026: जल्द करें आवेदन, युवाओं के लिए कैरियर का बड़ा मौका

    एम्स दिल्ली भर्ती 2026: जल्द करें आवेदन, युवाओं के लिए कैरियर का बड़ा मौका


    नई दिल्ली। मेडिकल और रिसर्च क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने दो महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे 8 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकें।

    भर्ती के पद और पात्रता:
    एम्स दिल्ली ने जिन दो पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, वे हैं:

    प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल)
    प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III

    उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से जीवन विज्ञान या जैव चिकित्सा विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या जीवन विज्ञान में ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ-साथ अन्य पात्रता और अनुभव की शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

    आयु सीमा और छूट:
    उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है, जिसकी गणना 8 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

    चयन प्रक्रिया और वेतन:
    उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की मासिक सैलरी 28,000 से 56,000 रुपए के बीच होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी मिलेंगे।

    आवेदन प्रक्रिया:
    आवेदन ऑनलाइन और ईमेल के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन में दिए गए QR कोड को स्कैन करके अपना बायोडेटा तय समय सीमा के भीतर सबमिट करें।

    एम्स दिल्ली में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट और टेक्निकल सपोर्ट पदों पर भर्ती का अवसर युवाओं के लिए करियर निर्माण का बेहतरीन मौका है। योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन करके इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।