Blog

  • ‘पाकिस्तान मध्यस्थ नहीं, सिर्फ पोस्टमैन है’ और अमेरिका का वफादार

    ‘पाकिस्तान मध्यस्थ नहीं, सिर्फ पोस्टमैन है’ और अमेरिका का वफादार


    नई दिल्‍ली।
     मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। पाकिस्तान इस पूरे घटनाक्रम में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभाता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की ओर से तैयार किए गए सीज़फायर प्रस्ताव को पाकिस्तान ने ईरान तक पहुंचा दिया है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान खुद कोई मध्यस्थ नहीं है, बल्कि सिर्फ ‘पोस्टमैन’ या ‘कूरियर’ की तरह काम कर रहा है। यानी असली बातचीत अमेरिका और ईरान के बीच सीधे तौर पर हो रही है, पाकिस्तान सिर्फ संदेश पहुंचाने का काम कर रहा है।

    ‘अमेरिका का वफादार साथी रहा है पाकिस्तान’

    एमजे अकबर के मुताबिक, अमेरिका को पाकिस्तान पर भरोसा इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान लंबे समय से अमेरिका का ‘वफादार साथी’ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान को एक आज्ञाकारी सहयोगी मानता है, जबकि भारत एक स्वतंत्र सोच वाला देश है, जो अपनी नीतियां खुद तय करता है और अमेरिका के साथ बराबरी के स्तर पर रिश्ते रखता है।

    शहबाज शरीफ ने मध्यस्थता निभाने की कही बात
    उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग बहुत पुराना है। 1950 के दशक में ही दोनों देशों के बीच समझौते हो गए थे, जिसके तहत अमेरिका को पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली थी। यही कारण है कि आज भी दोनों के रिश्ते काफी करीबी माने जाते हैं। दरअसल, यह बयान उस समय आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कहा था कि अगर अमेरिका और ईरान चाहें तो पाकिस्तान शांति वार्ता की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान ने खुद को इस संघर्ष में एक मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश की थी।

    ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ता
    लेकिन दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ईरान का कहना है कि वह युद्ध तभी खत्म करेगा जब उसकी अपनी शर्तें पूरी होंगी और वह अपने समय के अनुसार ही फैसला करेगा। ईरान ने यह भी कहा कि वह तब तक जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा जब तक उसकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

    अमेरिका ने ईरान के सामने रखीं 15 शर्ते
    इसी बीच खबरें हैं कि अमेरिका ने ईरान के सामने युद्ध खत्म करने के लिए करीब 15 शर्तें रखी हैं। हालांकि, इस्राइल को चिंता है कि अमेरिका कहीं नरम रुख अपनाकर सिर्फ एक समझौता ढांचा बनाने की कोशिश न करे। गौरतलब है कि यह संघर्ष 28 फरवरी से शुरू हुआ था और अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है। इस युद्ध का असर सिर्फ इन देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर तेल और ऊर्जा सप्लाई पर भी असर पड़ा है, जिससे पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है।

  • LPG संकट में भारत के लिए इस पुराने दोस्त ने खोले भंडार, 20000 KM दूर से बढ़ाए मदद के हाथ

    LPG संकट में भारत के लिए इस पुराने दोस्त ने खोले भंडार, 20000 KM दूर से बढ़ाए मदद के हाथ


    नई दिल्ली।
     पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण उपजे गंभीर एलपीजी संकट के बीच, लगभग 20,000 किलोमीटर दूर स्थित एक दक्षिण अमेरिकी देश भारत के लिए एक बड़े मददगार के रूप में सामने आया है। दरअसल पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष के कारण समुद्री यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत की ऊर्जा सप्लाई चेन पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि भारत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात इसी मार्ग से होता है। इस बाधा ने नई दिल्ली को अपने ऊर्जा स्रोतों में तेजी से विविधता लाने के लिए मजबूर कर दिया है।

    अर्जेंटीना का अप्रत्याशित और अहम सहयोग

    इस संकट की घड़ी में अर्जेंटीना एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदार बनकर उभरा है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा संबंधों में कितनी तेजी से विकास हुआ है, इसे इन आंकड़ों से समझा जा सकता है। साल 2026 की पहली तिमाही में ही अर्जेंटीना ने भारत को 50,000 टन एलपीजी का निर्यात किया है। यह मात्रा पूरे 2025 में भेजे गए 22,000 टन से दोगुने से भी अधिक है। संघर्ष के गहराने से पहले ही अर्जेंटीना के ‘बाहिया ब्लांका’ बंदरगाह से करीब 39,000 टन एलपीजी भारतीय तटों पर पहुँच चुकी थी। संकट के बीच 5 मार्च को 11,000 टन का एक और शिपमेंट भारत के लिए रवाना किया गया है। गौरतलब है कि साल 2024 से पहले अर्जेंटीना ने भारत को कभी एलपीजी की आपूर्ति नहीं की थी।

    राजनयिक दृष्टिकोण और भविष्य की संभावनाएं
    एक मुताबिक, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो ने इस सहयोग कहा कि उनका देश भारत की ऊर्जा सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना के पास गैस का विशाल भंडार है। हमारी राष्ट्रीय गैस और तेल कंपनी के अध्यक्ष ने पिछले साल भारत का दो बार दौरा किया था; भारतीय ऊर्जा कंपनियों और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के साथ उनकी कई बैठकें हुईं। यह सहयोग अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन मौजूदा हालात इसे और तेज कर सकते हैं।

    भारत की रणनीति की सराहना
    राजदूत ने भारत सरकार की ‘ऊर्जा विविधता रणनीति’ को बेहद बुद्धिमानी भरा बताया। उन्होंने संसद में दिए गए हालिया बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब 40 से अधिक देशों से ऊर्जा आपूर्ति नेटवर्क बना रहा है, जिसमें अर्जेंटीना एक अहम कड़ी है।

    साझेदारी की चुनौतियां
    भले ही यह सहयोग भारत के लिए राहत की बात है, लेकिन इसमें कुछ बड़ी लॉजिस्टिक चुनौतियां भी शामिल हैं। अर्जेंटीना के बाहिया ब्लांका से गुजरात के दाहेज बंदरगाह की दूरी लगभग 20,000 किलोमीटर है। यह ऊर्जा शिपमेंट के लिए दुनिया के सबसे लंबे मार्गों में से एक है। इतनी लंबी दूरी के कारण परिवहन लागत में भारी इजाफा होता है, डिलीवरी में लंबा समय लगता है और खराब मौसम से जुड़े जोखिम भी बढ़ जाते हैं।

    भारत के घरेलू कदम
    आयात के नए विकल्प तलाशने के साथ-साथ भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर भी स्थिति को संभालने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। कमर्शियल एलपीजी आवंटन में वृद्धि की है। हॉस्पिटैलिटी और खाद्य सेवा क्षेत्रों को राहत देने के लिए सरकार ने कमर्शियल एलपीजी के कोटे में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, घरों में निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘पाइप्ड नेचुरल गैस’ (PNG) के कनेक्शन देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है, जो एक अधिक स्थिर विकल्प है।

  • अस्पताल के चक्कर से मिलेगी राहत मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला जन्म प्रमाण पत्र अब सीधे वॉट्सएप पर

    अस्पताल के चक्कर से मिलेगी राहत मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला जन्म प्रमाण पत्र अब सीधे वॉट्सएप पर


    मध्यप्रदेश । मध्यप्रदेश सरकार अब आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा और आधुनिक कदम उठाने जा रही है जिसके तहत जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप दिया जाएगा इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को अस्पतालों में लंबी लाइनों में खड़े रहने या बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि अब महज सात दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र सीधे वॉट्सएप के माध्यम से घर बैठे प्राप्त किया जा सकेगा

    यह नई पहल फिलहाल भोपाल के हमीदिया अस्पताल में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई थी जहां इसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली जिसके बाद सरकार ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है इस मॉडल के तहत जन्म के तुरंत बाद अस्पताल द्वारा आवश्यक जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होते ही प्रमाण पत्र सीधे परिजनों के मोबाइल पर भेज दिया जाएगा

    नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो जाएगी अब तक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परिजनों को कई बार अस्पताल जाना पड़ता था आवेदन की स्थिति जानने के लिए अलग से प्रयास करने पड़ते थे और कई बार अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ता था लेकिन इस डिजिटल मॉडल के लागू होने के बाद यह सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और पूरी प्रक्रिया सरल और सुगम बन जाएगी

    सरकार का मानना है कि इस पहल से विशेष रूप से नवजात शिशुओं के माता पिता को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद कई अन्य जिम्मेदारियों के बीच दस्तावेजी प्रक्रिया एक बड़ी चुनौती बन जाती थी अब यह काम बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के स्वतः पूरा हो जाएगा और प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध हो जाएगा

    इसके साथ ही यह पहल डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी क्योंकि इससे सरकारी सेवाओं को तकनीक के माध्यम से सीधे नागरिकों तक पहुंचाने का उद्देश्य साकार होगा नई व्यवस्था लागू होने के बाद न केवल सरकारी बल्कि निजी अस्पतालों में भी जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो जाएगी

    यह कदम प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के साथ साथ नागरिकों के समय और संसाधनों की भी बचत करेगा साथ ही भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगेगा कुल मिलाकर मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल शासन व्यवस्था को आधुनिक और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है अब देखना यह होगा कि इसे पूरे प्रदेश में कितनी तेजी और प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाता है और आम लोगों को इसका कितना लाभ मिल पाता है

  • महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से मांगी सुख-समृद्धि की कामना

    महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से मांगी सुख-समृद्धि की कामना


    नई दिल्ली। जगज्जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के पावन पर्व महाअष्टमी पर देशभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के आठवें दिन मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मां के आशीर्वाद की कामना की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि मां की दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। पीएम ने इस अवसर पर एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसमें मां से शुभ फल प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां महागौरी की आराधना से जीवन में पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति का संचार होता है। उन्होंने कामना की कि मां की कृपा से सभी की इच्छाएं पूर्ण हों और जीवन में सुख, शांति और नई ऊर्जा आए।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि महाअष्टमी शक्ति की उपासना का विशेष पर्व है। मां महागौरी का यह स्वरूप जीवन के अंधकार को दूर कर सात्त्विकता और सरलता का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कामना की कि मां की कृपा से हर घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और मां से सभी के जीवन में धन-वैभव, सुख-शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। महाअष्टमी के दिन मां महागौरी की विशेष आराधना होती है, जिन्हें पवित्रता, शांति और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, कन्या पूजन और भंडारों का आयोजन किया जाता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

  • ताला बाहर अंदर कारोबार जारी जेल में मालिक और पीछे से चल रही मिलावट फैक्ट्री का बड़ा खुलासा

    ताला बाहर अंदर कारोबार जारी जेल में मालिक और पीछे से चल रही मिलावट फैक्ट्री का बड़ा खुलासा


    इछावर । सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में बिलकिसगंज रोड स्थित एक बहुचर्चित पनीर फैक्ट्री इन दिनों रहस्यमय गतिविधियों को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है हैरानी की बात यह है कि जिस फैक्ट्री के संचालक किशन मोदी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 20 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग और मिलावटखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है वही फैक्ट्री अब भी लगातार संचालित हो रही है और मिलावट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा

    स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल में जो तथ्य सामने आए हैं वे प्रशासनिक कार्यवाही पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं फैक्ट्री के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है जिससे यह आभास होता है कि यूनिट पूरी तरह बंद है लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है बताया जा रहा है कि पीछे के रास्तों से लगातार मजदूरों का आना जाना जारी है साथ ही कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही भी बिना किसी रोक टोक के हो रही है

    इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए फैक्ट्री का नाम ही बदल दिया गया है पहले यह यूनिट जयश्री गायत्री फूड मिल्क मैजिक के नाम से जानी जाती थी लेकिन अब इसे हेल्थ ब्रिज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित किया जा रहा है स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सब एक सोची समझी रणनीति के तहत किया गया है ताकि बाहरी तौर पर फैक्ट्री बंद दिखाई दे और अंदर का अवैध कारोबार बिना किसी बाधा के चलता रहे

    फैक्ट्री के भीतर हो रही गतिविधियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं बताया जा रहा है कि यहां घी दूध और पनीर जैसे उत्पादों की पैकिंग का काम तेजी से किया जा रहा है जबकि पूर्व में हुई कार्रवाई के दौरान बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया था इसके बावजूद उत्पादन जारी रहना यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं इस पूरे खेल को संरक्षण प्राप्त है जब इस मामले की सच्चाई जानने का प्रयास किया गया तो फैक्ट्री परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जिससे संदेह और गहरा गया

    गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल जोनल कार्यालय ने किशन मोदी को मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया था जांच में यह खुलासा हुआ था कि कंपनी दूध में प्राकृतिक फैट की जगह हानिकारक पाम ऑयल और अन्य रसायनों का उपयोग कर रही थी इतना ही नहीं विदेशी बाजार में निर्यात के लिए फर्जी लैब रिपोर्ट तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया ईडी ने इस पूरे घोटाले में 20.59 करोड़ रुपये को अपराध से अर्जित आय घोषित किया है

    वहीं इस पूरे मामले पर फूड विभाग की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है फूड इंस्पेक्टर सारिका गुप्ता का कहना है कि पिछली कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री बंद पाई गई थी लेकिन अब इसके दोबारा शुरू होने की जानकारी विभाग को नहीं है उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम भेजकर सैंपल लिए जाएंगे और यह जांच की जाएगी कि वर्तमान में वहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं

    यह पूरा मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ की भी गंभीर तस्वीर पेश करता है अब सवाल यह उठता है कि आखिर जिम्मेदार एजेंसियां कब तक ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करेंगी और कब इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सकेगी

  • गर्मी में राहत का देसी उपाय: रोज पिएं आम पन्ना, मिले ठंडक और एनर्जी

    गर्मी में राहत का देसी उपाय: रोज पिएं आम पन्ना, मिले ठंडक और एनर्जी


    नई दिल्ली।  गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान शरीर पर भारी पड़ने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन किया जाए। इन्हीं में एक पारंपरिक और बेहद फायदेमंद पेय है आम पन्ना, जो न सिर्फ आपको ठंडक देता है बल्कि तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है।

    नेशनल हेल्थ मिशन भी गर्मी के दिनों में पर्याप्त तरल पदार्थ लेने पर जोर देता है, ताकि शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहे। ऐसे में आम पन्ना एक बेहतरीन देसी विकल्प बनकर सामने आता है। कच्चे आम से तैयार यह पेय शरीर को अंदर से ठंडा करता है और लू के असर को कम करने में मदद करता है।

    आम पन्ना बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। कच्चे आमों को उबालकर या भूनकर उनका गूदा निकाला जाता है, फिर इसमें चीनी या गुड़, भुना जीरा, काला नमक, साधारण नमक और पुदीना मिलाकर स्वादिष्ट पेय तैयार किया जाता है। इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, फायदे उससे कहीं ज्यादा होते हैं।

    सबसे बड़ा फायदा यह है कि आम पन्ना शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। गर्मी में ज्यादा पसीना आने से शरीर में सोडियम और पोटैशियम की कमी हो जाती है, जिसे यह ड्रिंक संतुलित करता है। इससे थकान कम होती है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

    इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। कच्चे आम में मौजूद फाइबर और एसिड पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, वहीं पुदीना और जीरा गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में पेट से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आम पन्ना बेहद कारगर माना जाता है।

    इसमें मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही, यह शरीर के तापमान को संतुलित रखता है और हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। आम पन्ना त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।

    इतना ही नहीं, पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार यह लीवर को भी सपोर्ट करता है और अगर सीमित मात्रा में लिया जाए तो वजन नियंत्रण में भी सहायक हो सकता है।

    कैसे बनाएं आम पन्ना:
    2-3 कच्चे आमों को उबाल लें या भून लें। ठंडा होने पर छीलकर गूदा निकाल लें। इसमें स्वादानुसार चीनी या गुड़, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और बारीक कटा पुदीना मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे ठंडा पानी मिलाकर सर्व करें।

  • रामनवमी पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश: प्रभु राम से मिलते हैं जीवन के आदर्श

    रामनवमी पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश: प्रभु राम से मिलते हैं जीवन के आदर्श


    नई दिल्ली।  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर देशभर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस खास दिन पर द्रौपदी मुर्मु, नरेंद्र मोदी, ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, समरसता और आदर्श मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें न्याय, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से रामराज्य की परिकल्पना के अनुरूप एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

    वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, तप और संयम से भरा हुआ है। उनके आदर्श हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देते हैं और मानवता के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। उन्होंने कामना की कि भगवान राम की कृपा से सभी का कल्याण हो और देश आत्मनिर्भर व विकसित बनने की दिशा में आगे बढ़े।

    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में भगवान राम को धैर्य, त्याग और न्यायप्रियता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन संपूर्ण मानवता के लिए सर्वोच्च आदर्श है। उन्होंने प्रार्थना की कि समाज में अधर्म, अहंकार और अशांति का अंत हो तथा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आस्था और लोकमंगल के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी सुशासन, न्याय और लोककल्याण के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से कर्तव्य, संस्कार और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने भगवान राम के आदर्शों सत्य, सेवा, समर्पण और धर्-को अपनाकर एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण पर जोर दिया।

    देशभर में इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।

  • बांग्लादेश में बड़ा हादसा: अनियंत्रित बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

    बांग्लादेश में बड़ा हादसा: अनियंत्रित बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

    नई दिल्ली।  बांग्लादेश में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा राजबारी जिले के गोवालैंड उपजिला स्थित दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब 5:15 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस नदी पार करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नदी में जा गिरी।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस कुश्तिया के कुमारखाली से ढाका जा रही थी और रास्ते में अलग-अलग स्थानों से यात्रियों को बैठाया गया था। बताया जा रहा है कि बस में कुल करीब 50 लोग सवार थे, जबकि बस की क्षमता 40 सीटों की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

    बचाव अभियान के तहत ‘हमजा’ नामक रेस्क्यू शिप को लगाया गया, जिसने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद डूबी हुई बस को नदी से बाहर निकाला। देर रात करीब 11:30 बजे क्रेन की मदद से बस को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद बस के अंदर से 16 शव बरामद किए गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। इससे पहले दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जिससे कुल मृतकों की संख्या 18 हो गई।

    फरीदपुर फायर सर्विस के कमांडर मोहम्मद बेलाल उद्दीन ने बताया कि हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए थे। राहत दल लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और गोताखोरों की मदद से बस के आसपास तलाशी ली जा रही है। हालांकि बस के दरवाजे और खिड़कियां टूट जाने के कारण अंदर पहुंचना काफी मुश्किल हो गया था।

    हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में ड्राइवर द्वारा नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

    इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय प्रशासन और बचाव दल पूरी मुस्तैदी से लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

  • ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

    ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध


    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26 फीसदी जनता ही ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के हमलों को सही मानती है। वहीं 50 फीसदी आबादी ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की तैनाती को ठीक नहीं मानती।

    न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्वतंत्र फर्म ‘एसेंशियल रिसर्च’ के एक मासिक पोल, ‘द एसेंशियल रिपोर्ट’ के ताजा अपडेट में बताया गया है कि 10 फीसदी लोग ईरान पर हमले शुरू करने के अमेरिका-इजरायल के फैसले को पूरी तरह से जायज हमला मानते हैं और 16 फीसदी लोग इसे ठीक-ठाक कार्रवाई करार दे रहे हैं।

    वहीं ऑस्ट्रेलियाई आबादी का 27 फीसदी हिस्सा इस संघर्ष के सख्त खिलाफ है। 15 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इसे नामंजूर करते हैं, जबकि बाकी लोग या तो निष्पक्ष रहने में यकीन रखते हैं या इस फैसले को लेकर असमंजस में हैं।

    संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, पोल में शामिल 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे ईरान में अमेरिका-इजरायल के जमीनी अभियान के समर्थन में सेना भेजने का विरोध करेंगे, जबकि 21 प्रतिशत ने कहा कि वे ऐसे कदम के पक्ष में हैं।

    दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से आने वाले यात्रियों पर बैन लगाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से यह खतरा बढ़ गया है कि शॉर्ट-टर्म वीजा खत्म होने के बाद वे घर जाने से मना कर देंगे।

    गृह विभाग का कहना है कि अगले छह महीनों तक ईरानी पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों को पर्यटन या काम के लिए ऑस्ट्रेलिया आने से रोक दिया जाएगा।

    एक बयान में कहा गया है, “ईरान में लड़ाई की वजह से यह खतरा बढ़ गया है कि कुछ अस्थायी वीजा होल्डर्स अपने वीजा खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया से बाहर नहीं जा पाएंगे या शायद ही जा पाएं।”

    विभाग ने आगे कहा कि वीजा मामले में थोड़ी सी राहत कुछ खास मामलों में दी जाएंगी, जैसे कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के माता-पिता के लिए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 85,000 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ईरान में पैदा हुए थे और सिडनी और मेलबर्न जैसे बड़े शहरों में रहने वाले ईरानी समुदाय के पाए जाते हैं।

    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस महीने मेहमान महिला फुटबॉल टीम की सात खिलाड़ियों और अधिकारियों को अपने देश में शरण दी। ऑस्ट्रेलिया के इस कदम से ईरान में भारी नाराजगी है।

    दरअसल, एशियन कप मैच के दौरान खेल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने ईरान का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। इस कदम के बाद ईरान में इन खिलाड़ियों को देशद्रोही करार दिया गया। खिलाड़ियों की इस हरकत को इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ बगावत के तौर पर देखा गया।

    उन सात में से पांच ने बाद में ऑस्ट्रेलिया में पनाह लेने का अपना फैसला बदल दिया, जिससे यह शक और बढ़ गया कि उनके परिवार खतरे में आ गए हैं।

  • बदलते वैश्विक समीकरण: अमेरिका पर बढ़ा दबाव, चीन-रूस बने चुनौती

    बदलते वैश्विक समीकरण: अमेरिका पर बढ़ा दबाव, चीन-रूस बने चुनौती


    नई दिल्ली।  भारत की वैश्विक कूटनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। एस. जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जहां वे जी-7 विदेश मंत्रियों की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। यह दौरा न केवल भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूती देगा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को भी और प्रभावशाली बनाएगा।

    फ्रांस में होगी अहम कूटनीतिक बैठक

    विदेश मंत्री जयशंकर फ्रांस के अब्बे डेस वॉक्स-डी-सेर्ने में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। उन्हें फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने आमंत्रित किया है। इस दौरान जयशंकर कई देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं, जिससे भारत के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

    वैश्विक मुद्दों पर होगी गहन चर्चा

    इस जी-7 बैठक में दुनिया के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें यूक्रेन में जारी युद्ध, पुनर्निर्माण की योजनाएं, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। साथ ही, सप्लाई चेन को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुरक्षित रखने पर भी विचार-विमर्श होगा।

    यूक्रेन संकट पर विशेष फोकस

    बैठक में यूक्रेन के पुनर्निर्माण को लेकर खास सत्र आयोजित होंगे। इसमें न्यूक्लियर सेफ्टी, ह्यूमैनिटेरियन डीमाइनिंग और फंडिंग सिस्टम पर चर्चा की जाएगी। यूरोपीय बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट जैसे संस्थानों की भूमिका पर भी जोर रहेगा, जो यूक्रेन की आर्थिक बहाली में मदद कर सकते हैं।

    समुद्री सुरक्षा और सप्लाई चेन पर जोर

    वैश्विक व्यापार के लिए समुद्री रास्तों की सुरक्षा बेहद अहम है। इस बैठक में मैरीटाइम रूट की सुरक्षा, नेविगेशन की स्वतंत्रता और सप्लाई चेन की मजबूती जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता लाने के प्रयास किए जाएंगे।

    ग्लोबल गवर्नेंस सिस्टम में सुधार की पहल

    जी-7 देश वैश्विक शासन प्रणाली को और आधुनिक बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। इसमें ऐसे नए ढांचे तैयार करने पर जोर होगा, जो बदलती वैश्विक चुनौतियों जैसे सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और संप्रभुता से जुड़े जोखिमो का बेहतर तरीके से सामना कर सकें।

    भारत समेत कई देशों की भागीदारी

    इस बैठक की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ जी-7 देश ही नहीं, बल्कि भारत, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, ब्राजील और यूक्रेन जैसे कई साझेदार देश भी शामिल होंगे। यह जी-7 की बढ़ती आउटरीच और सहयोग की नीति को दर्शाता है।

    इवियन समिट की तैयारी का मंच

    यह बैठक जून में होने वाले जी-7 लीडर्स समिट (इवियन समिट) की तैयारी का अहम चरण मानी जा रही है। यहां होने वाली चर्चाएं भविष्य की वैश्विक रणनीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।