Blog

  • ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’: अमित शाह होंगे शामिल, अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत और विकास पर होगा मंथन

    ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’: अमित शाह होंगे शामिल, अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत और विकास पर होगा मंथन


    ग्वालियर।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक भव्य और बहुआयामी आयोजन किया जा रहा है। अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस समिट को राज्य के औद्योगिक विकासनिवेश संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

    राज्य सरकार और संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह समिट अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और विकास दृष्टि को समर्पित रहेगा। आयोजन में देश-विदेश से उद्योगपतिनिवेशकनीति विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करना हैसाथ ही ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रमुखता से सामने लाना है।

    अटल जी के जीवन पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी

    समिट के दौरान एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगाजो अटल बिहारी वाजपेयी के संपूर्ण जीवन और योगदान को दर्शाएगी। इस प्रदर्शनी में उनके जन्मशिक्षाराजनीतिक संघर्षप्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी को छह अलग-अलग खंडों में विभाजित किया गया हैजिनमें से एक खंड पूरी तरह अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों को समर्पित होगा।

    ग्वालियर और अटल जी का गहरा संबंध

    ग्वालियर को अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक शहर माना जाता है। यहीं स्थित उनका पैतृक निवास आज भी संरक्षित हैजहां एक पुस्तकालय संचालित किया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसारअटल जी के व्यक्तित्व और विचारधारा के निर्माण में ग्वालियर की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनका इस शहर से भावनात्मक जुड़ाव बना रहा।

    ग्वालियर वॉल बनेगी प्रमुख आकर्षण

    समिट में प्रदर्शनी का एक प्रमुख हिस्सा ग्वालियर वॉल होगाजिसमें शहर की ऐतिहासिक धरोहरोंपर्यटन स्थलोंसंगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाएगा। इसके माध्यम से ग्वालियर को एक सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावामध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को मॉडल्स और विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिए दिखाया जाएगा।

    उद्योग और निवेश को मिलेगा मंच

    समिट में उद्योग और निवेश से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। एक अलग खंड में राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियोंनिवेश प्रक्रियाभूमि आवंटनप्रोत्साहन योजनाओं और प्रशासनिक सहयोग की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य निवेशकों और उद्योगपतियों को सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना हैताकि वे राज्य में निवेश को लेकर स्पष्ट निर्णय ले सकें।

    क्यों महत्वपूर्ण है यह आयोजन

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह समिट केवल एक औद्योगिक सम्मेलन नहीं हैबल्कि यह अटल बिहारी वाजपेयी की विरासतग्वालियर की ऐतिहासिक पहचान और मध्य प्रदेश के विकास मॉडल को एक साथ प्रस्तुत करने का मंच है। यह आयोजन राज्य के लिए आर्थिक विकासरोजगार सृजन और सांस्कृतिक संरक्षण-तीनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट के जरिए ग्वालियर एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी ऐतिहासिक सांस्कृतिक और आर्थिक भूमिका को मजबूती से प्रस्तुत करने जा रहा है।

  • पिता की जमानत, बेटे की बोली, हॉलीवुड के सबसे बड़े सौदे की कहानी

    पिता की जमानत, बेटे की बोली, हॉलीवुड के सबसे बड़े सौदे की कहानी

    वाशिंगटन। हॉलीवुड की मशहूर कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने की होड़ में एक नया और दिलचस्प मोड़ आया है। ओरेकल कंपनी के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल लैरी एलिसन ने इस सौदे के लिए अपनी निजी जमानत देने का फैसला किया है। यह कदम पैरामाउंट स्काइडेंस कंपनी द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदने की अपनी पेशकश को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

    वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बोर्ड ने पिछले हफ्ते पैरामाउंट की पेशकश को ठुकराते हुए नेटफ्लिक्स के साथ समझौते का रास्ता चुना था। उनकी एक बड़ी आपत्ति यही थी कि पैरामाउंट के पास सौदे को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा साबित नहीं है और एलिसन परिवार की तरफ से कोई पूरी निजी गारंटी नहीं है।

    बोर्ड का कहना था कि पैरामाउंट ने शेयरधारकों को गुमराह किया है क्योंकि उसकी पिछली प्रस्तावित इक्विटी प्रतिबद्धता के लिए “एलिसन परिवार की कोई प्रतिबद्धता किसी भी तरह की नहीं है”।

    उन्होंने साफ किया था कि इसका एकमात्र समाधान लैरी एलिसन की निजी जमानत ही हो सकती है। पैरामाउंट ने अब सोमवार को जारी एक सरकारी दस्तावेज में एलिसन की इस ‘अपरिवर्तनीय व्यक्तिगत गारंटी’ की पुष्टि की है ।
    40.4 अरब डॉलर का निजी भरोसा

    लैरी एलिसन ने पैरामाउंट स्काइडेंस की तरफ से की गई पेशकश के लिए 40.4 अरब डॉलर की इक्विटी फाइनेंसिंग की निजी जमानत देने का वादा किया है। उन्होंने यह भी सहमति दी है कि जब तक यह लेन-देन पूरा नहीं हो जाता, वह ‘एलिसन फैमिली ट्रस्ट’ को रद्द नहीं करेंगे और न ही उसकी संपत्तियों को कहीं और ले जाएंगे।

    पैरामाउंट ने यह भी बताया है कि इस ट्रस्ट के पास ओरेकल कंपनी के लगभग 1.16 अरब शेयर हैं, जिससे इसकी वित्तीय ताकत का पता चलता है । लैरी एलिसन की कुल संपत्ति लगभग 243 अरब डॉलर आंकी गई है ।
    दो दिग्गजों की टक्कर: पैरामाउंट बनाम नेटफ्लिक्स

    यह मामला असल में हॉलीवुड की कीमती संपत्तियों को लेकर पैरामाउंट और नेटफ्लिक्स के बीच की जंग है ।
    पैरामाउंट स्काइडेंस की पेशकश

    पैरामाउंट, जिसका नेतृत्व लैरी एलिसन के बेटे डेविड एलिसन कर रहे हैं, वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की पूरी कंपनी (इसके केबल टीवी नेटवर्क्स सहित) 108.4 अरब डॉलर में खरीदना चाहता है। यह पेशकश प्रति शेयर 30 डॉलर नकद के हिसाब से है, जो नेटफ्लिक्स की पेशकश से ज्यादा है। पैरामाउंट का दावा है कि यह सौदा शेयरधारकों के लिए ज्यादा फायदेमंद है और इससे कंटेंट का उत्पादन बढ़ेगा ।
    नेटफ्लिक्स की पेशकश

    नेटफ्लिक्स लगभग 83 अरब डॉलर में सिर्फ वॉर्नर ब्रदर्स के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग बिजनेस (जैसे HBO, HBO Max) को खरीदना चाहता है। वॉर्नर ब्रदर्स के समाचार और खेल चैनलों (जैसे CNN, TNT) को एक अलग कंपनी में बदल दिया जाएगा ।

    बाजार और विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया
    इस खबर का बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला। वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के शेयरों में 3.5% से अधिक की बढ़ोतरी हुई, जबकि पैरामाउंट स्काइडेंस के शेयर 4% से भी ज्यादा चढ़े। दूसरी ओर, नेटफ्लिक्स के शेयरों में 1% से अधिक की गिरावट आई। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि पैरामाउंट अभी भी मुश्किल स्थिति में है।

    पीपी फोरसाइट के विश्लेषक पाओलो पेस्काटोर के अनुसार, यह कदम सही दिशा में उठाया गया है, लेकिन संभव है कि यह पर्याप्त न हो । एसएंडपी ग्लोबल के एक अन्य विश्लेषक सेठ शाफर का कहना है कि शायद ही कोई शेयरधारक सिर्फ लैरी एलिसन की गारंटी न मिलने की वजह से सौदे के खिलाफ वोट दे रहा होगा, यानी और भी मुद्दे हैं।
    आगे की राह: मंजूरी और राजनीति

    यह लड़ाई अब सिर्फ शेयरधारकों तक सीमित नहीं रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मामले में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि नेटफ्लिक्स का बाजार में हिस्सा बहुत बड़ा है और वॉर्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर यह और बढ़ जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सौदे को विनियामक मंजूरी देने के फैसले में वह “शामिल” होंगे। दोनों में से किसी भी सौदे को अमेरिका और यूरोप में प्रतिस्पर्धा कानून की कड़ी जांच का सामना करना पड़ेगा।
    शेयरधारकों का वोट और सरकारी मंजूरी का इंतजार

    लैरी एलिसन की 40.4 अरब डॉलर की निजी जमानत ने वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने की जंग में पैरामाउंट की पेशकश को एक नया जीवन दिया है। यह कदम सीधे तौर पर वॉर्नर ब्रदर्स के बोर्ड की चिंता का जवाब है। क्या यह बदलाव वॉर्नर ब्रदर्स के बोर्ड और शेयरधारकों को नेटफ्लिक्स के बजाय पैरामाउंट के साथ जाने के लिए राजी कर पाएगा। अगला पड़ाव शेयरधारकों का वोट और सरकारी मंजूरी का इंतजार होगा।

  • बॉर्डर 2 में सनी देओल संग नजर आएंगे धुरंधर अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी

    बॉर्डर 2 में सनी देओल संग नजर आएंगे धुरंधर अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी

    मुंबई। बॉर्डर 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। बॉर्डर 2 जिसमें पहले पार्ट से सिर्फ सुनील शेट्टी लीड रोल में थे, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ अब फिल्म में पुराने 2 किरदार और जुड़ने वाले हैं और वह हैं अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी। इसके अलावा फिल्म में क्या खास होने वाला है, आपको बताते हैं।

    कैसे होगा कैमियो

    एक रिपोर्ट के मुताबिक 1998 की बॉर्डर फिल्म से 3 एक्टर्स को लिया जाएगा, छोटे कैमियो के लिए। पहली फिल्म 1971 इंडिया पाकिस्तान वॉर पर आधारित थी। वहीं बॉर्डर 2 भी 1971 इंडिया-पाकिस्तान वॉर के बैकड्रॉप पर है तो ऐसे में जो ओरिजनल फिल्म के किरदार हैं वो नए फिल्म के किरदारों से मिलेंगे। डायरेक्टर अनुराग और प्रोड्यूसर राइटर निधि दत्ता ने सोचा कि पहले पार्ट के किरदारों को लेकर इसे यादगार बनाया जा सकता है।
    साथ दिखेंगे सुनील शेट्टी और अहान

    रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरानी और नई फिल्म के करेक्टर्स 1971 वॉर की शुरुआत से पहले मिलेंगे।

    यह काफी शानदार आइडिया है क्योंकि इसके जरिए पिता-बेटे सुनील शेट्टी और अहान को साथ में फैंस देख पाएंगे।

    वहीं जो 3 किरदार हैं उन्हें डिजिटली डी एज किया जाएगा यानी कि उन्हें पहली बॉर्डर की तरह जवान किया जाएगा क्योंकि बॉर्डर की रिलीज को 28 साल हो गए हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में अक्षय और सुदेश ने अपने-अपने पोर्शन की शूटिंग कर ली है मुंबई में। सुनील का पार्ट ग्रीन स्क्रीन पर शूट हुआ हुआ है क्योंकि किसी दूसरे प्रोजेक्ट्स की वजह से उनका लुक अलग है और स्पेशल एफेक्ट्स से उन्हें पहले वाले लुक में दिखाएंगे।
    कब होगी बॉर्डर 2 रिलीज

    बॉर्डर 2 के बारे में बता दें कि इसे अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा, गुरमीत संधु और आन्या सिंह हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

  • उद्घाटन में देर से पहुंचे मेयर, ट्रेन उनके बिना ही हो गई रवाना; वायरल हुआ वीडियो

    उद्घाटन में देर से पहुंचे मेयर, ट्रेन उनके बिना ही हो गई रवाना; वायरल हुआ वीडियो


    नई दिल्ली । उद्घाटन में देर से पहुंचे मेयर ट्रेन उनके बिना ही हो गई रवाना; वायरल हुआ वीडियो मेयर प्लेटफॉर्म पर ही रह गए जबकि ट्रेन बिना रुके आगे बढ़ गई। इस घटना का वीडियो कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में मेयर को अपनी टीम के साथ दौड़ते और ट्रेन के जाते हुए देखा जा सकता है।मेक्सिको के जलिस्को में 15 दिसंबर को लाइट रेल लाइन 4 का उद्घाटन हुआ।
    यह 21 किलोमीटर लंबी लाइन 8 स्टेशनों को जोड़ती है और दक्षिणी क्षेत्र में यातायात की समस्याओं को कम करने के लिए बनाई गई है। हालांकि समारोह के दौरान एक मजेदार घटना हुई जिसने इसे खास बना दिया। पहली यात्रा के लिए ट्रेन में सवार होने का समय हो चुका था। मेयर क्विरिनो वेलाज्क्वेज थोड़ी देर से पहुंचे और अपनी टीम के साथ दौड़ते हुए ट्रेन तक पहुंचे। वे ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इससे पहले कि वे सवार हो पाते दरवाजे बंद हो गए और ट्रेन तय समय पर रवाना हो गई।
    मेयर प्लेटफॉर्म पर ही रह गए जबकि ट्रेन बिना रुके आगे बढ़ गई। इस घटना का वीडियो कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में मेयर को अपनी टीम के साथ दौड़ते और ट्रेन के जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को एक्स लाखों बार देखा जा चुका है खासकर भारत में जहां लोगों ने इसे भारतीय वीआईपी कल्चर से तुलना की। कई यूजर्स ने ट्रेन की समय पालन की तारीफ की और कहा कि भारत में मंत्री के लिए ट्रेन रोक दी जाती।

    वायरल वीडियो पर क्या बोले मेयर
    मेयर ने खुद इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा ‘चिंता मत कीजिए। अगली ट्रेन सिर्फ 9 मिनट में आएगी।’ बता दें कि उद्घाटन समारोह में मेयर पाब्लो लेमुस नवारो और नगर के मेयर गेरार्डो क्विरिनो वेलाज्क्वेज चावेज मौजूद थे। इस लाइन से रोजाना करीब 1.16 लाख यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। शुरुआती दिनों में यात्रा मुफ्त रखी गई है। कुछ समय बाद इसका किराया तय किया जाएगा

  • खान, बोले- ‘मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है…’

    खान, बोले- ‘मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है…’

    फेशनल जिंदगी पर धरम जी का बहुत बड़ा असर है।
    ‘मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है…’

    सलमान ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे इंस्पायर किया है। मैंने हमेशा उन्हें फॉलो किया है और मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है… आप जानते हैं, मैंने एक हीरो को फॉलो किया है, मैंने धरम जी को फॉलो किया है।”
    सलमान ने क्यों लिया पिता का नमा?

    सिनेमा के प्रति अपने नजरिए पर बात करते हुए सलमान ने कहा, “स्क्रिप्ट लेवल पर, मैंने अपने पिता को फॉलो करने की कोशिश की है। सिर्फ यही दो लोग हैं जिनसे मैं अच्छे तरीके से इंस्पायर हुआ हूं।”
    ‘बहुत नेक इंसान हैं’ – सलमान

    जब उनसे पूछा गया कि धर्मेंद्र में ऐसी क्या बात थी जिसने उन पर गहरा असर छोड़ा, तो सलमान का जवाब तुरंत और दिल से आया। सलमान ने कहा, “वह बहुत नेक इंसान हैं। बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत इमोशनल इंसान हैं।” ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने धर्मेंद्र को याद किया हो। इससे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और नम आंखों से उन्हें याद किया था।
    कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन?

    24 नवंबर के दिन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। वह 89 साल के थे और 8 दिसंबर के दिन अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। हालांकि, जन्मदिन से 14 दिन पहले ही वह हमें छोड़कर चले गए।

  • सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1

    सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1

    मुंबई। OTT फिल्मों का व्यूवरशिप रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। इस फिल्म के रिपोर्ट कार्ड में टॉप 5 फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में ये एक फिल्म छाई हुई है। इस फिल्म ने आते ही OTT ऑडियंस की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली है।

    OTT पर आई फिल्मों की लिस्ट आ गई है। व्यूवरशिप के मामले में इन 5 फिल्मों ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रश्मिका मंदाना की फिल्म लगातार ऑडियंस की फेवरिट लिस्ट में बनी हुई है और टॉप कर ही है। वहीं इस बार नवाज़ुद्दीन की रात अकेली है भी छा गई है।ल कुछ ही दिनों में फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। रश्मिका मंदाना की फिल्म पिछले तीन हफ्तों से टॉप पर बनी हुई है।
    थामा

    आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा को थिएटर पर जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब ये फिल्म OTT पर भी धमाका कर रही है। हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थामा आते ही छा गई है। OTT ऑडियंस ने एक हफ्ते में इस फिल्म को 31 लाख से ज्यादा बार देखा है। आने वाले दिनों में ये फिल्म व्यूज में कमाल कर सकती है। ये फिल्म OTT व्यूवरशिप के मामले में नुम्बर 1 पर बनी हुई है।
    द गर्लफ्रेंड

    रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड पिछले तीन हफ्तों से ज्यादा समय से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। OTT व्यूवरशिप के मामले में फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म एक भूमा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। वो एक ऐसे रिश्ते में बंधी है जिससे वो बाहर निकलना चाहती है।
    कांथा

    नेटफ्लिक्स पर दुलकर सलमान की एक फिल्म कांथा पसंद की जा रही है। फिल्म एक अनोखी कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में एक एक्टर महादेवन और डायरेक्टर अप्पा के बीच के बुरे रिश्ते को दिखाया जाता है। दोनों की दुश्मनी की वजह से फिल्म की हीरोइन का मर्डर हो जाता है।इस फिल्म को पिछले एक हफ्ते में 15 लाख से ज्यादा बार देखी गई है। ये नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
    मिशन इम्पॉसिबल

    टॉप क्रुज स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म मिशन इम्पॉसिबल के लिए क्रेज रहा है। पिछले हर पार्ट को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। हाल में OTT आई फिल्म सिर्फ एक हफ्ते में 13 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। ये फिल्म OTT व्यूवरशिप के मामले में चौथे नंबर पर बनी हुई है।
    रात अकेली है

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म रात अकेली है हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है। फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है और ट्रेंड कर रही है।
    रात अकेली है

    कुछ ही दिनों में ये फिल्म 12 लाख से ज्यादा व्यू के साथ नंबर 5 पर बनी हुई है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है।

  • फिर साथ होंगे फरदीन-नताशा, एक्ट्रेस मुमताज ने तोड़ी चुप्‍पी

    फिर साथ होंगे फरदीन-नताशा, एक्ट्रेस मुमताज ने तोड़ी चुप्‍पी

    मुंबई। मुमताज ने अपनी बेटी नताशा माधवानी और दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के 2023 में हुए ‘सेपरेशन’ पर खुलकर बात की. जहां नताशा अपने बच्चों बेटी डायनी और बेटे अजारियस के साथ लंदन में रहती हैं, वहीं फरदीन मुंबई में रहते हुए भी उनसे मिलने जाते रहते हैं. अब मुमताज ने हाल में एक इंटरव्यू में दोनों के फिर से साथ आने की इच्छा जताई है. उन्होंने फरदीन को ‘बेहतरीन पिता और पति’ बताया और कहा कि वह अब भी अपनी पत्नी नताशा की बहुत परवाह करते हैं.
    मुमताज ने विक्की लालवानी से बातचीत में फरदीन को ‘हीरा’ बताया और कहा, ‘मुझे आज भी फरदीन हीरा लड़का लगता है. वह मेरा फेवरेट है. मुझे उससे बहुत प्यार है क्योंकि जब वह पैदा हुआ था और हम फिरोज की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, मैंने उसके नाम पर शैम्पेन पी थी. वह बहुत स्वीट है.’ मुमताज ने याद किया कि जब उनकी बेटी लंदन में बीमार थी, तो फरदीन उनसे मिलने तीन बार भारत से लंदन गया. उन्होंने कहा, ‘आज भी… मैं आपको बताना चाहती हूं कि जब मेरी बेटी लंदन में थोड़ी बीमार थी, तो वह भारत से तीन बार उससे मिलने गया. अगर कोई और आदमी होता तो कह देता, ‘झील में कूद जाओ, मैं क्यों आऊं?’ उसके लिए आना जरूरी नहीं था, लेकिन वह दो-तीन बार मिलने आया.’

    फरदीन अभी भी करते हैं नताशा की परवाह
    नताशा के अलावा फरदीन अपने बच्चों से भी बहुत जुड़े हुए हैं. मुमताज ने बताया, ‘बच्चे मां के पास रहते हैं, तो जब भी उनकी छुट्टियां होती हैं, वह उन्हें छुट्टियों पर ले जाता है. मेरी बेटी भी खुशी-खुशी मान जाती है. बच्चों को फूल की तरह रखता है, हर जगह ले जाता है, कभी मना नहीं करता, उनके साथ शॉपिंग भी जाता है. मैं झूठ नहीं बोल रही, वह शानदार पिता और बहुत अच्छे पति हैं. वह अपने बच्चों से अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है. आप खुद उससे पूछ सकते हैं. उनके बच्चे बहुत खूबसूरत हैं.’

    फरदीन-नताशा को साथ देखना चाहती हैं मुमताज
    मुमताज ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि दोनों फिर से साथ आ जाएं. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत अच्छे दिल के हैं. वह मुझे भी बहुत प्यार करते हैं, बहुत इज्जत देते हैं. मैं आज भी भगवान से दुआ करती हूं कि ये दोनों फिर से एक हो जाएं. अगर उन्हें कुछ अच्छा मिलता है तो वह नताशा और मुझे भी गिफ्ट देते हैं. पर पता नहीं तकदीर को क्या मंजूर है. उसने अभी तक किसी और से शादी नहीं की है. दोनों को खुद सोचना और फैसला करना होगा कि साथ आना है या नहीं. मैं कुछ नहीं कह सकती, न ही उन पर दबाव डाल सकती हूं, वे दोनों बड़े हैं. मैंने फरदीन से दो-चार बार कहा भी है-तुम दोनों साथ क्यों नहीं रह सकते? वह बस इतना कहते हैं, ‘देखेंगे’.

    ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे फरदीन खान
    यह पहली बार नहीं है जब मुमताज ने अपनी बेटी नताशा और फरदीन खान के अलगाव पर बात की है. जुलाई में दिए एक इंटरव्यू में मुमताज ने कहा था, ‘वे कह रहे हैं कि अलग हो रहे हैं, लेकिन अभी तलाक नहीं हुआ है. मुझे फरदीन से बहुत प्यार है. वह मेरी आंखों के सामने पैदा हुआ. वे अब भी पति-पत्नी हैं. कुछ सीरियस नहीं है. शायद अब दोनों की नहीं बनती. हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं.’ वहीं, काम की बात करें तो फरदीन खान ने पिछले साल लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में वापसी की थी. वह तरुण मनसुखानी की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे.

  • जबलपुर में बीजेपी नेत्री का नेत्रहीन महिला से अभद्र व्यवहार धर्म परिवर्तन विवाद पर वीडियो वायरल

    जबलपुर में बीजेपी नेत्री का नेत्रहीन महिला से अभद्र व्यवहार धर्म परिवर्तन विवाद पर वीडियो वायरल


    जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में अंजू भार्गव ने एक नेत्रहीन महिला से अभद्र व्यवहार किया है। यह घटना 20 दिसंबर को जबलपुर के गोरखपुर क्षेत्र स्थित एक चर्च परिसर में हुई थी। बताया गया है कि अंजू भार्गव और अन्य हिंदू संगठन के लोग कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का विरोध कर रहे थे।
    उनका आरोप था कि चर्च में नेत्रहीन बच्चों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। इस दौरान एक नेत्रहीन महिला के साथ अंजू भार्गव की बहस हो गई और वीडियो में अंजू भार्गव महिला का मुंह दबाते हुए उसे अपशब्द कहती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में यह भी दिखाया गया कि भार्गव ने महिला का हाथ पकड़कर धक्का-मुक्की की और कहा कि अगले जन्म में भी वह अंधी ही रहेगी।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए पार्टी पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे क्रूरता का उदाहरण बताते हुए भाजपा की आलोचना की और कहा कि पार्टी अपनी कथनी और करनी में अंतर दिखा रही है।

    भाजपा की चुप्पी

    इस मामले पर अभी तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि इस घटना के बाद से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी जारी है।

    पुलिस का बयान

    इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव करते हुए स्थिति को शांत करने की कोशिश की लेकिन वीडियो में जो दिखाया गया वह पूरे मामले को और संवेदनशील बना रहा है।यह घटना मध्य प्रदेश में धार्मिक और राजनीतिक माहौल को और तंग कर सकती है जहां धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दे अक्सर विवादों का कारण बनते हैं।

  • महाकाल मंदिर में 31 दिसंबर को भस्म आरती ऑफलाइन बुकिंग बंद 1 जनवरी से चलायमान दर्शन होंगे

    महाकाल मंदिर में 31 दिसंबर को भस्म आरती ऑफलाइन बुकिंग बंद 1 जनवरी से चलायमान दर्शन होंगे


    उज्जैन । उज्जैन महाकाल मंदिर में नए साल के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर को भस्म आरती की ऑफलाइन बुकिंग व्यवस्था बंद रहेगी। साथ ही 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग भी ब्लॉक कर दी जाएगी ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए साल 2026 के मौके पर महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की अत्यधिक संख्या की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए दर्शन की व्यापक योजना बनाई गई है।

    जनवरी को चलायमान दर्शन

    जनवरी को दर्शनार्थियों को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन कराया जाएगा। यह दर्शन सुबह 4:15 बजे से शुरू होंगे और भस्म आरती के बाद सामान्य दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद सामान्य दर्शनार्थियों को चारधाम मंदिर से शक्तिपथ के रास्ते त्रिवेणी संग्रहालय द्वार से महाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
    दर्शन के बाद श्रद्धालु आपातकालीन निर्गम द्वार से मंदिर के बाहर निकलकर बड़ा गणेश मंदिर और हरसिद्धि चौराहा होते हुए पुनः चारधाम मंदिर लौटेंगे। महाकाल मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सूचित किया है कि इस व्यवस्था का पालन करके वे अधिक सुविधा और आराम से दर्शन कर सकेंगे। इस विशेष व्यवस्था से श्रद्धालुओं को मंदिर में दिक्कत नहीं होगी और सभी को दर्शन का अवसर मिलेगा।

  • इंदौर में अनोखी पहल: इंसानों के लिए बंद, पक्षियों के लिए खुला गार्डन बना शहरी बर्ड हैबिटेट

    इंदौर में अनोखी पहल: इंसानों के लिए बंद, पक्षियों के लिए खुला गार्डन बना शहरी बर्ड हैबिटेट


    इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। शहर के सत्यदेव नगर क्षेत्र में एक ऐसा अनोखा गार्डन विकसित किया गया है, जो पूरी तरह पक्षियों के लिए समर्पित है। इस गार्डन की सबसे खास बात यह है कि यहां आम लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, ताकि पक्षियों को बिना किसी बाधा के सुरक्षित वातावरण और प्राकृतिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके। करीब एक बीघा भूमि पर विकसित यह बर्ड गार्डन जनसहयोग से तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहरीकरण के कारण लगातार कम होते पक्षी आवास को बचाना और शहर में ही उनके लिए सुरक्षित ठिकाना तैयार करना है। गार्डन में 300 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए हैं, जिनमें अंजीर, आम, जामुन, बेर, शहतूत सहित करीब 30 किस्म के वृक्ष शामिल हैं।

    हाईब्रिड पौधों से मिलेगा सालभर भोजन
    इस बर्ड गार्डन में लगाए गए सभी पौधे हाईब्रिड किस्म के हैं, जो सामान्य पौधों की तुलना में जल्दी फल देने लगते हैं। जानकारों के अनुसार, ये पौधे डेढ़ से दो साल के भीतर फल देना शुरू कर देंगे, जिससे पक्षियों को पूरे साल प्राकृतिक भोजन उपलब्ध रहेगा। फलदार पेड़ों की बहुलता के कारण यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के आने की संभावना बढ़ गई है।

    पानी और सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था

    सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि पक्षियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गार्डन में पानी की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां एक कमल कुंड तालाब बनाया गया है, जिसमें मछलियां छोड़ी गई हैं। इसका उद्देश्य जल आधारित पक्षियों, विशेषकर किंगफिशर जैसे पक्षियों को आकर्षित करना है। हाल ही में इस क्षेत्र में किंगफिशर के दिखने की पुष्टि भी हुई है, जिसे इस पहल की शुरुआती सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

    एक पेड़ से निकला बड़ा विचार

    इस गार्डन की अवधारणा वार्ड पार्षद अभिषेक शर्मा बबलू के व्यक्तिगत अनुभव से निकली। उनके घर के सामने वर्षों पुराना एक शहतूत का पेड़ है, जिस पर नियमित रूप से कोयल और अन्य पक्षी आते रहे हैं। इसी अनुभव से उन्हें यह विचार आया कि यदि शहर में ऐसे और स्थान विकसित किए जाएं, तो पक्षियों को भोजन और आश्रय के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस विचार को जब स्थानीय रहवासियों के साथ साझा किया गया, तो सभी ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया।

    पूरी तरह जनसहयोग से हुआ विकास

    गार्डन के निर्माण में नगर निगम से पौधे नहीं लिए गए। स्थानीय नागरिकों ने अपनी ओर से पौधे उपलब्ध कराए, जिनकी कीमत 300 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक बताई जा रही है। नगर निगम की भूमिका केवल रख-रखाव तक सीमित रखी गई है। खास बात यह है कि फिलहाल लगाए गए सभी पौधों का सर्वाइवल रेट 100 प्रतिशत बताया जा रहा है।

    प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का समर्थन

    इस पहल को शहर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का भी समर्थन मिला है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने इस प्रयास की सराहना की है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गार्डन का उद्घाटन करते हुए शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के बर्ड गार्डन विकसित करने की घोषणा की है।

    पर्यावरण और शहर के लिए मिसाल
    शहरी विकास के इस दौर में सत्यदेव नगर का यह बर्ड गार्डन यह संदेश देता है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक साथ चल सकते हैं। यह पहल न केवल पक्षियों की सुरक्षा और जैव विविधता को बढ़ावा देगी, बल्कि नागरिकों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना भी मजबूत करेगी। आने वाले समय में यह मॉडल इंदौर के साथ-साथ अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।